Friday, 3 June 2022
बचपन के दिन भी क्या सुहाने थे
Friday, 18 March 2022
शोसल मीडिया में सुको जजेज के खिलाफ फैला झूठ।
2-जस्टिस चेलमेश्वर वरिष्ठता क्रम में जरूर नंबर 2 है लेकिन वो वर्तमान चीफ जस्टिस श्री दीपक मिश्रा साहब के कार्यकाल समाप्त होने के पहले ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे इसलिए वो चीफ जस्टिस की दौड़ में नही है देखे स्रोत-http://www.supremecourtofindia.nic.in/chief-justice-judges
3-उड़ीसा मेडिकल कालेज स्कैम में अधिवक्ता कामिनी जायसवाल ने स्वतंत्र जांच के लिए रिट लगाई थी और जस्टिस दीपक मिश्रा के मेडिकल कालेज स्कैम से जुड़े होने और मैटर उड़ीसा का होने के कारण जस्टिस मिश्र के समक्ष न सुनवाई करने का अनुरोध किया था जिसे जस्टिस चेलमेश्वर ने 5 जजो की संवैधानिक बेंच को रेफर कर दिया था लेकिन जस्टिस दीपक मिश्रा जज साहब ने सो मोटो संज्ञान में लेते हुए दूसरी बेंच को रेफर कर दिया देखे श्रोत-
https://scroll.in/article/864801/explainer-why-four-senior-judges-of-the-supreme-court-decided-to-take-on-cji-dipak-misra
4-प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत है कि कोई भी व्यक्ति अपने मामले में न्यायधीश नही हो सकता इसलिए मिश्रा साहब का आदेश विधि विरुद्ध था।
5-ऐसा दीपक मिश्रा साहब पहले भी कर चुके है,राष्ट्रगान वाले मामले में जब दीपक मिश्रा साहब मप्र हाई कोर्ट में जज थे तब ठीक वैसा ही निर्देश दे चुके थे जैसा अभी दिया और वो आदेश सुको पहले ही रद्द कर चुकी थी,कोई जज अपने द्वारा किये गए फैसले की अपील खुद नही सुन सकता और यदि किसी याचिका को हाईकोर्ट ने निराकृत किया है और वो जज साहब सुको में आ चुके है तो याचिकाकर्ता को ये लिखना होता है कि उक्त न्यायाधीश के समक्ष मामला न रखा जाय और याचिकाकर्ता रविन्द्र चौकसे ने अपनी रिट के पहले पन्ने पर लिखा था कि इस याचिका की सुनवाई जस्टिस दीपक मिश्रा न करे फिर भी उन्होंने सुनवाई की और बाद में अन्य बेंच ने सरकार की सहमति से आदेश को संशोधित किया,देखे श्रोत-
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/supreme-court-cinema-halls-thirteen-years-ago-same-petitioner-same-judge-and-the-anthem-4404145/
श्रोत क्रमांक 2 जिसमे स्पस्ट लिखा है याचिकाकर्ता ने की इसे जस्टिस दीपक मिश्रा के समक्ष न रखा जाय।
http://googleweblight.com/i?u=http://www.livelaw.in/sc-registry-ignored-listing-proforma-national-anthem-case/&grqid=mmH59z_X&hl=en-IN
5- एक साथ 3 तलाक को असंवैधानिक घोषित करने में 3/2 के बहुमत से फैसला हुआ था इन 3 जजो में जस्टिस कुरियन जोसेफ भी थे देखे स्रोत-
http://indianexpress.com/article/india/instant-triple-talaq-unconstitutional-against-teachings-of-islam-supreme-court-4807974/
6- 8 राज्यो में हिन्दू अल्पसंख्यक है इस मामले में सुप्रीम कोर्ट रिट पहले ही खारिज कर चुकी है देखे श्रोत-
http://zeenews.india.com/india/hindus-as-minority-in-8-states-supreme-court-refuses-hear-plea-asks-petitioner-to-approach-national-commission-for-minorities-2055899.html
7-याकूब मेनन की अपील 3 जजो की बेंच 2015 में रिजेक्ट कर दी गई थी,अंतिम क्यूरेटिव याचिका चीफ जस्टिस ने जस्टिस दीपक मिश्रा को सुनवाई के लिए भेजी थी,यदि प्रशांत भूषण की चलती होती तो वो दीपक मिश्रा के पास केस क्यो लगवाते देखे श्रोत-http://m.hindustantimes.com/india/sc-rejects-yakub-s-final-appeal-after-dramatic-late-night-hearing/story-KqYCSR03MG2CFPx8CWEeJJ.html
8-टॉलस्टाय ने अपने सुप्रसिध्द नाटक क्लियोपेट्रा में लिखा था कि "राजघराने में कुछ तो हो रहा है जो सड़ांध मार रहा है"
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में बहुमत से जजो की नियुक्ति पर फैसला होता है न कि चीफ जस्टिस की मर्जी चलती है,कॉलेजियम जिन 5 जजो से मिलकर बनी है उसमें चीफ जस्टिस के अलावा ये 4 जज भी है।
उड़ीसा मेडिकल काउंसिल घोटाले में सीबीआई जांच के बहाने सरकार ने न्यायपालिका को दबाव में लिया हुआ है,अगर 1 नागरिक को सरकार पीड़ित करती है तो वह न्यायालय जाता है लेकिन वहां भी सरकार के अनुकूल काम होने लगे तो फिर नागरिक कहा जायेगा,इसलिए जजो ने कहा की लोकतंत्र खतरे में है।
जजो के पत्र में सिर्फ 1 मामले का उल्लेख है,चारो न्यायाधीशो का पिछला न्यायिक जीवन पूर्णतः बेदाग रहा है,घोर पीड़ा में ही उन्होंने ये कदम उठाया होगा जो निश्चित ही देश के नागरिकों के लिए है और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की मंशा से है,पढ़े लिखे लोगो को कमसे कम सभी तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए और किसी पार्टी के कैडराइज सोशल मीडिया पोस्ट पर आंख मूंद कर भरोसा नही करना चाहिए।।
Monday, 14 March 2022
काश्मीर फाइल्स।।मूवी रिव्यू
काश्मीर फाइल्स।किसी मूवी पर कुछ लिखने के पहले निःसंदेह उसे देखना होता है सो आज देखी।काफी पहले कश्मीर पर ऋतिक रोशन और संजय दत्त की फ़िल्म देखी थी “मिशन काश्मीर” जो विशुद्ध व्यावसायिक फ़िल्म थी जो बिना इंटरनेट प्लेटफार्म के थियेटर में जबरदस्त हिट थी,हिट होने के साथ साथ वो फ़िल्म एक संदेश भी देती थी,जिसमे केंद्र बिंदु पर मोहब्बत थी,एक बालक के मन मे अगर बचपन से कुछ नकारात्मक घर कर जाता है तो उसे फिर से पटरी पर लाने के लिये काफी जद्दोजहद करनी होती है लेकिन ऐसे बचपन को सही रास्ते पर लाया जा सकता है कठिन भले हो,सकारात्मक संदेश असम्भव को संभव दिखाने वाले होते है और उन्हें ही ये कहा जा सकता है कि ये कहानी या फ़िल्म कोई संदेश दे गई,इससे ठीक उलट “काश्मीर फाइल्स” एक व्यासायिक फ़िल्म के बजाय एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म अधिक लगती है किंतु उसका झुकाव सत्ताधारी दल या यूं कहें कि संघ के सपाट और स्पस्ट चेहरे वाली पार्टी की ओर है जो कई दृश्यों और संवादों से साफ झलकता है,फ़िल्म में मिथुन दा ये बताते हुए दिखते है कि केंद्र की सरकार कश्मीरी पंडितों के मामले में मदद नही कर रही है और मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला अलगाववादियों को सपोर्ट कर रहे है और केंद्र में युवा प्रधानमंत्री है जो मुख्यमंत्री के पारिवारिक मित्र ह अनुपम खेर ये भी कह रहे है कि आज़ादी से ही मित्रता देश से ऊपर रही है,यहां इशारे से राजीव गाँधी को प्रधानमंत्री बताया गया है जबकि उस समय वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे और वर्तमान सत्तारूढ़ दल उसे बाहर से समर्थन दे रहा था और वर्तमान में सत्तारूढ़ दल के मुस्लिम विचारक बने हुए आरिफ मोहम्मद खान केबिनेट मंत्री थे,संघ की पृष्ठभूमि वाले जगमोहन साहब उपराज्यपाल थे जिन्होंने बाद में बाकायदा सत्तासीन दल की सदस्यता भी ली,फ़िल्म में जेएनयू को एनयू बताया गया है और भले ही “भारत तेरे टुकड़े होंगे” के नारे लगाने वाले आज तक न पकड़े गए हो लेकिन कैम्पस में ऐसे नारे लगाने वाले दृश्यों को सेंसर बोर्ड ने अनुमति कैसे दी ये भी बहुत से सवालों को जन्म देता है,अनुपम खेर को “पारले जी” का टुकड़ा लिये क्लोजअप में दिखाया गया है जिसे वो दुख के कारण खा नही पाते है इसका औचित्य मुझे समझ न आया,आपको आये तो जरूर बताएं,फ़िल्म में एक राजनैतिक या वैचारिक समूह द्वारा किया गया जबरदस्त प्रचार इस फ़िल्म को देखने पर मजबूर जरूर करता है समर्थकों और विरोधियों को लेकिन फ़िल्म देखने के बाद बाहर निकलने पर अगर आप अपने ह्रदय को टटोलेंगे तो आपके मन में वो आतंकवाद के बजाय एक “वर्ग विशेष” के प्रति नफरत का अधकचरा संदेश ही देती लगेगी, फ़िल्म के अंत मे केंद्रीय पात्र के माध्यम से बिल्कुल बीच मे ये संवाद भी कहे जाते है कि “आतंकवादियों ने माडर्न मुस्लिमो को भी मारा जिन्होंने आतंकवाद का विरोध किया सबको मारा” लेकिन उनके अंतिम 15 मिनट के प्रभावशाली भाषण और मार्मिक अभिनय में झूठ और सच को इस तरह घोल दिया गया कि बीच में कहे गए 2 शब्द शायद ही किसी को याद रहे,फ़िल्म का अंतिम दृश्य भी दर्शकों के मस्तिष्क पर अमूनन भारी प्रभाव छोड़ता है सो आखिरी दृश्य बच्चे के सिर पर पाइन्ट ब्लेक शूट का है ,ओटीटी” प्लेटफार्म ने हिंसा और क्रूरता को परोसने का जो काम किया है ये फ़िल्म उसे कड़ी टक्कर देती है वर्ना “शोले” में संजीव कुमार “ठाकुर” के पोते की आंख में खौफ और गोली की आवाज के बाद उसका मुह तक नही दिखाया गया था उस पर भी गब्बर की क्रूरता सिहरन पैदा करती थी,दृश्य में क्रूरता और क्रूरता की कल्पना की सिहरन दो बिल्कुल जुदा पहलू है,अगर नाटकीयता न हो तो सशक्त अभिनय सिहरन पैदा कर देता है,”खामोशी” में जब नाना पाटेकर से पूछते है कि क्या कर रहा है तो वो कहते है “चुप मैं खामोशी को सुन रहा हु” तो ऐसा लगता है कि सच मे खामोशी में आवाज है और वो सुनी जा सकती है,कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि जब कोई विचारधारा हावी होना शुरू होती है तो वो संचार के सारे माध्यम, विचारधारा को प्रसारित करने वाले सारे स्रोतों पर कब्जा कर लेती है,फ़िल्म में ये बताने की कोशिश की गई है कि काश्मीर का सच आज तक किसी ने बताया या दिखाया ही नही लेकिन वास्तविकता के धरातल पर देखेंगे तो सत्तारूढ़ दल से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने कश्मीर पर किताब छोड़ एक भरापूरा लेख भी आज तक न लिखा,धारा 370 समाप्त होने के बाद और अब तक के कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के क्या प्रयास हुए इस पर भी फ़िल्म मौन है। पल्लवी जोशी मेरी पसंदीदा अदाकारा रही है”क्यो ये नही बताउंगा” जिन्हें लम्बे अरसे के बाद देखना सुखद एहसास देता है जिनकी आवाज का विशेष खरखरापन अब समाप्त होने को है लेकिन उनके ग़ज़ल गायन में अब भी झलकता है,निर्देशक विवेक अग्निहोत्री वास्तविक जीवन मे उनके पति है ,आप सच मे कश्मीर/कश्मीरी पंडित शेख/फारूख अब्दुल्ला पर जानना चाहते है तो समकालीन इतिहासकारों की पुस्तकें पढ़े इस फ़िल्म में झूठ के पुलिंदे के साथ कुछ पन्ने सच भी है,किंतु जिस उद्देश्य से फ़िल्म बनाई गई है उस पर सौ प्रतिशत खरी उतरती प्रतीत होती है,बहरहाल ये फ़िल्म ही है देखना न देखना आप पर निर्भर करता है,अगर आपमे से किसी को बुरा लगे तो फागुन लग चुका है “बुरा न माने होली है” क्योकि कुछ फेसबुकिया मित्र अनुरूप न कहने पर “चादरमोद” की संज्ञा भी देते पाए गए है!”बाकी सब चंगा सी”।
Tuesday, 8 October 2019
Tuesday, 4 June 2019
Wednesday, 27 February 2019
अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में पहले 5 वर्ष १९९३-१९९८ तक उन्होंने शानदार काम किये ,पूरे देश में सबसे पहले पंचायती राज नवीन व्यवस्था को लागू कर पंचायतो के चुनाव कराये और इस पर उन्हें पूरे देश में ही नहीं अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त हुयी और यूएन में पुरूस्कार से सम्मानित किया,पंचायती राज के साथ साथ जो पद सृजित हुए उन पर निगाह डाली जाए तो पंचायत सचिव,स्वास्थ्य कर्मी,मलेरिया लिंक वर्कर,शिक्षा गारंटी योजना गुरूजी,शिक्षा कर्मी,आदि और इनसे लाखो बेरोजगार युवको को रोजगार मिला ,भले ही मानदेय वक्ती तौर पर कम रहा हो पर आज वही कर्मी अवश्य ही दिगविजय को याद करते होंगे,सरकारी संसथाओ को जवाबदेह बनाने के लिए लोक सूचना अधिकार बनाया जो कालान्तर में वर्त्तमान सूचना के अधिकार अधिनियम की नीव बना तो स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों पर जनता की नकेल डाली "खाली-कुर्सी-भरी कुर्सी" के चुनाव कराकर और उस चुनाव का पहला प्रयोग अनूपपुर नगरपंचायत अध्यक्ष के लिए ही हुआ जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ही अपदस्थ हुए,अच्छे कार्य करने के कारण जनता ने उन्हें फिर से चुना और उनका दूसरा कार्यकाल जैसे ही प्रारम्भ हुआ अचानक २००० में नए राज्य छग के गठन होने से प्रदेश में बिजली संकट शुरू हो गया हालांकि मध्यप्रदेश में मौजूदा संयंत्रो की क्षमता बढाने के कार्य प्रारम्भ हुए लेकिन तब तक तक देर हो चुकी थी,वर्ष १९९८ से २००३ तक के कार्यकाल में केंद्र में एनडीए सरकार थी और केंद्र सरकार ने गैर एनडीए राज्य सरकारो को लगभग ३० प्रतिशत तक कम केन्द्रीय आर्थिक अनुदान दिया जिसने कृषि,खनिज और वनोपज पर आधारित राज्य की कमर तोड़ दी (2 वरिष्ठ अर्थशास्त्रियो द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट जो संक्षिप्त रूप से श्री सुनील जैन द्वारा बिजनेश स्टैण्डर्ड के "वोट वाजपेयी" १६/०२/२००४ लेख में प्रकाशित की गई है) और जिसे कांग्रेस का व्यक्तिवादी कमजोर संगठन जनता तक नहीं पहुचा सका साथ ही उस समय केंद्र सरकार के विरुद्ध राज्य सरकारों द्वारा आन्दोलन या प्रदर्शन किये जाने की परम्परा भी नहीं थी जिससे २००३ में भाजपा ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर दिया,दिगविजय सिंहजी ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ सदा कडा रूख अपनाया था और सिमी तथा बजरंग दल दोनों को प्रतिबंधित किया था जब बजरंग दल को प्रतिबंधित किया,तभी का दिलचस्प वाकया याद आता है ,बजरंग दल पर प्रतिबन्ध से नाराज विहिप ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने चढ़ाई की तो भोपाल प्रवेश करने वाली सभी सड़को पर भंडारों का सरकारी आयोजन किया गया और सीएम आवास पहुचने साधू संतो के पैर धोकर उन्हें वास्तविक स्थिति से परिचय कराया और विहिप का आन्दोलन वही थम गया,सत्ताच्युत होने के बाद दिगविजय सिंह ने 10 साल तक कोई पद न लेने और चुनाव न लड़ने की सौगंध खाई जिसे अक्षरशः पूरा किया लेकिन राजनीति में वो विरोधियो पर अपने कटीले प्रहारों से सदा खबरों में बने रहे ,कोई भी राजनैतिक कार्यकर्ता दिगविजय सिंहजी की कार्यक्षमता पर रस्क कर सकता है जितने सक्रीय वो आज है शायद ही कोई प्रौढ़ नेता इतना जीवंत हो.दिग्विजय सिंहजी जब बोलते है तो वो ख़बर बन जाती है,वो जो भी बात कहते है मय सबूत के कहते है,जब उन्होंने ने कहा कि "मेरी हेमंत करकरेजी से मौत के थोडा पहले बात हुई थी" तो मीडिया/विपक्ष और उनकी ही पार्टी ने उनका खूब मजाक उड़ाया था लेकिन जब उन्होंने काल डिटेल पेश की तो सबकी बोलती बंद हो गई,जब ठाकरे, बिहारी भाइयों पर कहर बरसा रहे थे उन्हें मुंबई जाने पर पीटा जां रहा था,लालू यादव के छठ पूजा को नही होने दिया तब दिग्गी ने ठाकरे परिवार के बिहार से माइग्रेट होकर आने का तथ्य उजागर किया तो ठाकरे ने उन्हें अँगरेजों का मुखबिर होने की बात कही तब दिग्गी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि "मै सबूत पेश कर रहा हूँ यदि ठाकरे में दम है तो मेरे खिलाफ सबूत बताये" और उन्होंने ठाकरे परिवार के वंशज द्वारा लिखी गई वंशावली(किताब) पेश की ठाकरे बन्धु आज तक दुबारा उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नही जुटा पाये,अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सवालों की सूची जारी की और कहा कि "ये सोनियाजी के पास रास्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाने आए थे न बनाने पर आज विरोध कर रहे है" जवाब आज तक नदारद है और केजरीवाल यहा वहा भागते फिरे,मोदी के द्वारा इमेज बिल्डिंग के लिए हर वर्ष 305 करोड़ रुपये अमेरिकी एजेन्सी एपको द्वारा खर्च किए जाने की पोल भी खोली,व्यापम घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट तक सबसे लम्बी लड़ाई लड़ी.
वर्ष २०१८ में जैसे फिर इतिहास खुद को दोहराने जा रहा था जो सच भी हुआ ,दिगविजय सिंह जी की नर्मदा यात्रा ने मृत कांग्रेस में जैसे जान फूंक दी,उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया जिसके तहत उन्होंने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और नेताओं को समन्वयित किया और कांग्रेस फिर से सत्ता में आई अगर सच कहू तो वर्त्तमान सरकार में दिगविजय सिंह का अक्श साफ़ साफ़ दिखाई देता है,उनके जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाये और अपेक्षा की वो कांग्रेस नेताओं के दिमाग में सत्ता का नशा इतना न चढने दे की उन्हें आम कार्यकर्ता दिखना ही बंद हो जाए,एक आम कार्यकर्ता आपके जैसे व्यक्तित्व को क्या उपहार दे सकता है वो तो आपसे सदा मांगेगा ही की आप सदा सत्ता और आम कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करते रहे, राजनीति में सत्य बोलने वाले सबकी नजर से उतरे रहते है और झूट्ठे लोग आँख का तारा, आप रास्ट्रीय राजनीति में मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे है ,हमे आप पर गर्व है..."दिग्गी नही दिलेर है एम.पी.का शेर है"
(तसवीर २०१७ शहडोल लोकसभा उपचुनाव के समय हुए उनके कोतमा दौरे की है और एकमात्र यही तसवीर थी जिसमे मै वरिस्थ नेताओं के आशीर्वाद से शामिल रह पाया था )
Saturday, 16 June 2018
महाराणा प्रताप और अकबर धर्मयुद्ध नही राजयुद्ध
1 बार फिर सबको ईद मुबारक☺️☺️
Wednesday, 1 March 2017
अमिताभ ने कहा कि मैं इस बारे में क्या सोचता हूं ये मेरे निजी विचार है इन्हें ज़ाहिर करूंगा तो वो सार्वजनिक हो जाएंगे" मतलब शक्तिमान लोग भी सत्ता और उनसे जुड़े लोगो के खिलाफ बोलने से डरते है,यदि लोग सरकार का विरोध नहीं करेंगे तो सरकार की कमियां कैसे सामने आएगी।
सहवाग साहब अगर क्रिकेट मैच नहीं होता तो आप रन ही न बना पाते वैसे ही सम्बन्ध सामान्य होते और युद्ध न होता तो सैनिक शहीद न होते,
बहुत से लोगो को याद होगा और मुझे भी बर्लिन की गिरती दीवार के दृश्य याद है।
बहरहाल इतना ही की लोगो को बोलने दीजिये और अगर आप उनसे सहमत नहीं तो बिलकुल आप भी बोलिये लेकिन किसी को ग्रुप बनाकर ट्रोल करेंगे तो ध्यान रखिए सत्ता क्षण भंगुर है आज आपको फल नहीं मिल रहा कल जब आप चिल्लायेंगे तो लोग आपके ही पुराने ट्वीट दिखाकर आपके पाप याद दिलाएंगे।और आखिर में फैज़ का शेर जो उन्होंने आज़ादी के मतवालों के लिए लिखा था जो आज भी प्रासंगिक है।
बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे,
बोल ज़बाँ अब तक तेरी है!
बोल कि सच ज़िंदा है अब तक,
बोल जो कुछ कहना है कह ले!
~फ़ैज़ अहमद फ़ैज़~
Monday, 12 December 2016
युवक कौन है
Monday, 31 October 2016
समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे!!
ठीक उसी प्रकार अभी भाजपा ने सेना का मुखौटा पहना हुआ है,सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना ने लांच पैड पर हमला कर नस्ट करने की बात कही और कितने दुश्मन सैनिक मारे संख्या नही बताई लेकिन मीडिया रिपोर्ट भिन्न आने पर सवाल तो उठने स्वाभाविक थे सो उठे बस इसे सेना पर अविश्वाश मानकर घटिया और ओछे स्तर की बयानबाजी होने लगी की अपने माँ बाप के सुहागरात का वीडियो दिखाऊँ,पढे लिखे अनपढ़ और ज़ाहिलो को ये पता नही है की डीएनए टेस्ट भी होता है इसके लिए,
सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही है लेकिन उसे स्वीकार नही किया जाता था कि अनतररास्ट्रीय स्तर पर हमे कहना होता था कि हमारे साथ दुश्मन देश ग़लत कर रहा है,पहले पाकिस्तान चिल्लाता था की भारत हमारे साथ ग़लत कर रहा है और हम मुस्कुरा कर कहते थे हम शान्ति पसंद करते है,पहले हम वैश्विक समर्थन पाने के लिए अपने अभियान छिपाते थे लेकिन अबकी बार उल्टा हो रहा है इसीलिये हमारे कई निकट सहयोगी हमसे हाल के वर्षो में हमसे दूर् हुए है,और इन सब मुद्दों को उठाना देशद्रोह है,
जबकि ना इन्हे राम से मतलब है न सेना से ये सिर्फ़ मुखौटे लगाते है जो समय के साथ बदलते है,जेके चुनाव के पहले धारा 370 अब गायब,अफजल गुरू को ऐलानिया शहीद का दर्ज़ा और बाप बेटी की सरकार से गठबंधन,बिहार का रुप बदल देने के वादे अब वहा से भी गायब,नागा विद्रोहियों से समझौता,लिट्टे के आतंकवादियों को मान्यता देने वालों से तमिलनाडु में समझौता,इंदिरा हत्याकांड मे शामिल आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने वालों से पंजाब में समझौता,अब यूपी चुनाव के लिए समान नागरिक संहिता और राम संग्रहालय के मुखौटे लगाए गए है जिन्हें यूज एंड थ्रो करना विगत की भांति अवश्यंभावी है,
लोकतंत्र और परिपक्व होगा और इनके मुखौटे उतारेंगे फिलहाल कट्टरपंथ हावी है जिसका चरम पर पहुँचना अभी बाकी है,ये लड़ाई दक्षिणपंथ और वामपंथ की है जिसका नुकसान केंद्रीयकृत विचारधारा को पता नही कब तक उठाना होगा..वक्त लगेगा पर सच सामने आयेगा जरूर..वैसे संघ के विचारक गोविंदाचार्य को यह कहने पर पार्टी से बाहर किया गया था की वाजपेयी तो पार्टी के मुखौटे है जो अब तक वापस नही हुए है क्योकि समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे..!!
Saturday, 29 October 2016
"मरे दलपत 200 करोड़ के"
अचानक भाजपा को शहडोल और यहा के लोगो की याद आई,सीएम साहब उनके घर पहुचे और रातोरात लगभग 10 किमी की सड़क सिमेंटेड हो गई,जो मेडिकल कालेज शहडोल 2006 में शिलान्यास होने के बाद ईंट गारा का इंतज़ार कर रहा था अचानक वहा खुदाई का काम दिखावे के लिए ही सही चालू हो गया,आनन फानन में घोषणाओ की झडी चिर परिचित अंदाज़ में "ये दैंगे-वो दैंगे" चालू हो गया,विधानसभा के अनुपूरक बजट में शहडोल के लिए 200 करोड़ पास किए गए,ये मन्त्री वो मन्त्री और इतने प्रकार के मन्त्री घूमने लगे जितने शायद कभी विभागों के नाम भी याद न रहे होंगे.
होने वाली घोषणाओं के पूर्ण होने की बात अभी भविश्य में है लेकिन जनता को लुभाने का निर्लज्ज दौर चल रहा है.लेकिन शिवराज का पिछला रिकार्ड बताता है थोक में होने वाली घोषणाओं में से 10 प्रतिशत भी पूरी हो जाए तो वो अपना ही रिकार्ड तोड़ देंगे.
ज्ञान सिंह जो वर्तमान में मैदान में है उन्होंने 1996 और 98 में जीत हासिल की लेकिन 2004 में उनकी टिकट काट दी गई क्योकि वो एक सांसद के रुप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति भी दर्ज न करा सके थे,काँग्रेस की ओर से स्व.दलबीर सिंह जी और पूर्व सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह की पुत्री हेमाद्री मैदान में है जिन पर वंशवाद का आरोप लगाया जा रहा है या ये कि उनके पिता ज्ञान सिंह से नही जीत पाये वो क्या जीतेंगी लेकिन ज्ञान सिंह इस शर्त पर लडने को तैयार हुए है कि अगर वो जीते तो उनकी खाली शीट से उनका लडका चुनाव लड़ेगा और उसे मन्त्री बनाया जायेगा, यही आरोप लगाने वाले लोग उनके पीछॆ पीछॆ चिरौरी करते फिर रहे थे कि वो (हेमाद्री) भाजपा से लड़ ले,अहंकार में डूबे मदमश्त नेताओं को ये नही पता की माँ नर्मदा में पिछले बरसो बहुत पानी बह चुका है,जिस जनता को ये पिछले 2 सालों में भूल चुके थे अचानक वही जनता उन्हें शहद में डूबी नजर आने लगीं
ये अफवाहें भी उडाई जा रही है कि भाजपा की बहुमत से 1 शीट कम है और अगर 1 शीट आ गई तो काँग्रेस लीडर आफं अपोजीशन बना लेगी उन्हें ये जानना जरूरी है की बीजेपी पूर्ण बहुमत में है और काँग्रेस की 45 शीटे है जो 46 होंगी और जरूरी संख्या है 55 कुल 547 शीटों का 10 प्रतिशत.
इस उपचुनाव से कोई परिवर्तन नही होने वाला लेकिन समय निकलने पर जनता को भूल जाने वालों के लिए अगर भाजपा हारती है तो ये एक अच्छा सबक होगा और कोई नेता फिर कभी ऐसा नही कर पायेगा,कुल मिलकर ये चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू सिद्ध होने वाला है जो उन्हें तुलसी दास का ज्ञान भी देगा कि "दुःख में सुमिरन सब करै सुख में करै न कोय,जो सुख में सुमिरन करे को दुःख काहे को होय"
जिस तरह का उपेच्छित व्यवहार सता पक्ष ने इस क्षेत्र के साथ किया है उसे देख् कर तो ऐसा लगता है कि हर साल उपचुनाव हो इसी बहाने काम तो होंगे..
जो कहते है ज्ञानसिंह आज तक कोई चुनाव नही हारे उन्हें 1984 के चुनाव परिणाम को नही भूलना चाहिये जब भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह को स्व.दलबीर सिंह जी ने 53322 वोट से हराया था,हां 1996 और 98 के परिणाम उनके पक्ष में रहे सो इस बार बेटी का बदला भी पूरा होगा,
स्व.दलपत सिंह जी जीते जी जनता का भला न कर सके कम से कम मरने के बाद तो वो काम आए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि..
Thursday, 12 February 2015
![]() |
Rajesh Sharma |
Saturday, 15 March 2014
खूब गुस्साओ होली है,चुनाव वाली होली है--"इस प्रकाशन का किसी की निजी जिन्दगी से कोई लेना-देना नही है, अगर होगा तो बाबाजी का ठुल्लू" जनप्रतिनिधि-->> सांसद शहडोल-श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह--"वादा तेरा वादा वादे पे तेरे मारा गया शहडोल सीधा साधा" कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल-"रहिमन बिगडे आदि के बने न खर्चे दाम हरी बाढे आकाश ते तबो बामने नाम" अनूपपुर विधायक-रामलाल रौतेल-"चली चाल श्रीकांत ने फिर भी गए जीत,लालबहादुर कह गए मोसे ऐसी प्रीत" कोतमा मण्डी अध्यक्ष-विनोद सराफ-"दोस्त दोस्त ना रहे भाई रहे न भाई,जातिवाद की लहर में कबीरा भी बौराई" नगर पालिका अध्यक्ष-पसान-"उमेश संग खेलूँ होरी मनोज भाई रे" नगर पालिका अध्यक्ष- कोतमा-"मैया मोरी मै नही कमीशन खायो,चंदू-रोशन बैरी बडे है मोरे मुख लपटायो रि मैया मोरी.." जनपद अध्यक्ष-महेन्द्र सिंह मराबी-"पथरौडी से निकले गाडी जैतपुर पहुचे हल्ले-हल्ले,मंत्री तो बापू रहे नही विधायकी में ही बल्ले-बल्ले राजनीति के अखाड़े से-->>(भाजपा) दिलीप जायसवाल-पूर्व विधायक-"ना कोई उमंग है ना कोई तरंग है मेरी ज़िन्दगी है क्या कटी पतंग है" ब्रजेश गौतम--"निपटाते-निपटाते थक गया मच गया पूरा शोर,बोल बोल के थक गया नंबर नही आए मोर" अजीत जैन-"घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही बैरी का है मोरे घर,आख़िर हरा के जाऊँ कहा से घूरे है मोरी ओर" घनश्याम दास सराफ--"मेरा दल्लू फिर आया ओ रामजी" उमेश ब्योहार--"इधर चलूं मै उधर चलूं जाने कहा मै किधर चलू" कैलाश जैन--"अब के बरस तेरी चांदो में पानी भर दिए रे..अब के बरस तेरी खत्म कहानी कर दिए रे.." तरुण शर्मा--"धीरे धीरे कर दिया सबका काम तमाम,ख़ुद भी प्यासा रह गया बचा न कोई काम" हनुमान गर्ग--"जाऊँ कहा बताये दिल दुनिया बडी है संगदिल,चाँदनी आई घर जलाने सूझे न कोई मंज़िल" प्रदीप सोनी"राजू"--"भूल जा मेरे दिल नलों पे आशियाना कोई बना सका ना..भूल जा.." शैलेन्द्र सिंह--"चल चल मेरे भाई तेरे हाथ जोडता हू हाथ जोडता हू तेरे पाव पडता हू..चल मेरे भाई" विजय पांडे--"तुम तो बडे अभिमानी परसराम तूम तो बडे अभिमानी,पांडे के कोमल वाणी परसराम तुम तो बडे अभिमानी" नितिन सिरोठिया-मंडल अध्यक्ष-पंडित हूँ दमोह का ऐसा करता काम जिसने भी विष बाण चले कर दिया काम तमाम (काँग्रेस )-->> डा.किशोर चंद जैन--"मै अगर जान जाऊँ कहा बजेगा जीत का मृदंग, तुरतै ही मै भूल जाऊँ उपकारी को संग" इकबाल हुसैन वोहरा--"कभी न कभी कही न कही कोई न कोई तो आयेगा अपना मुझे बनायेगा टिकट मुझे दिलवायेगा" राम नरेश गर्ग--"चलते चलते मुझे कोई मिल गया था परासी राह में चलते चलते.." नवल सराफ--"जब तक चाहा दिल से खेला और जब चाहा छोड़ दिया,इस कोतमा की माटी ने नवल का दामन छोड़ दिया" अशोक त्रिपाठी--"हम तो है छुई मुई इब का करी सोनी का ले के आई गए हो" सुनील सराफ--"पडा जो वक्त तो यारों ने साथ छोड़ दिया,यारों ने क्या बालों ने साथ छोड़ दिया" मनोज सराफ "अंगा"--"ना ना करते प्यार उन्ही से कर बैठे हम तो डूबे सनम उनको भी ले डूबे" राजेश जैन"लल्लू"--"मुझे बद्री लाला से बचाओ,लडता है बिगडता हैक्यो मेरे पीछॆ पडता है" इशहाक भाई--"यारों चाहे कुछ भी कहो मैंने लिया अवकाश,घर में बैठा रहता हूँ अफलाक से है आश" बद्री प्रसाद ताम्रकार--"अपना काम कर दिया अब सुनु न कोई काम,लल्लू से जो मिलोगे करूँगा काम तमाम" राजेश सोनी एड.--"बम अकड़ बमके अध्यक्ष बनू जमके, के बंद अकल सबकी खुल जाए" गुड्डू चौहान-"धीरज धरम मित्र औ नारी संकट काल परखिये चारि" राशिद अली-"अंगा के पिंड से छूटा मै तो भाई, ऐसी जीत दिला दिया कि जनम सफल होई जाई" मुशर्रफ अली-क्या करू क्या न करू ये कैसी मुश्किल हाय,कैसे मै विरोध करू मनोज न मुझे बताय ना काहू से दोस्ती न काहू से बैर मनोज भइया देख लो चंदू घूरे मोरी ओर राजेश शर्मा-"पुनि पुनि सुनेहु सुने सुनाये,बालमीकि कथा फिर दोहराये" पत्रकार-->>देवेश प्रताप सिंह गहरवार--"तीर निकालो न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो" राजकिशोर सोनी--"चुपके चुपके चलता हूँ रहता मै विलुप्त,धीरे धीरे सोंखता रहता हूँ पर सुस्त" लालजी सोनी--"पोथी पढि पढि जग मुआ पंडित भया न कोय,तीन आखर नगद का पढ़ें सो पंडित होय" संतोष गौतम--"खूब करू मै मेहनत भाई,दवाई ने पर आग लगाई" भरत मिश्रा--"मदन को चूना लगा के बन गया मै तो प्यारा,धीरे धीरे गाना गाऊँ इक बँगला बने न्यारा" नीलू रजक--"आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था कल,केजरी भाई ने फेंक दिया उसपे सारा बल " अखिलेश नामदेव--"कुछ कर दिखाने की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है ज़ोर कितना बाज़ूये नीलू में है" पंकज तोमर--"तू हँस या ना हँस पत्थर की खदानों से निकला है जगृति साहस" पुस्पेंद्र शर्मा-यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये प्यार चाहिये कि पैसा चाहिये,पइसा क्या करना है तेरे लिए जीना है,यार दिलदार मुझे ऐसा चाहिये प्यार के लिए मगर पैसा चाहिये ग्रुप मेम्बर्स-->>महेन्द्र गोयनका--"हमने घर छोडा है कसमो को तोड़ा है दूर कही जायेंगे नई दुनिया बसायेंगे" अख्तर हुसैन वोहरा--"ए भाई जरा देख् के चलो आगे भी नही पीछॆ भी दाये ही नही बाये भी ऊपर ही नही नीचे भी" राजेश जैन "आसाम टी"--"योग्यता की जंग पे सबपे पडता भारी,वजन तो घट गया पर भारी पड़ गई यारी " हामिद हुसैन वोहरा--"रहिमन ऐसे वचन से जो मिश्री की बाश" ऋषभ जैन--"धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है नमो मंत्र गुनगुनाना है" जितेन्द्र भट्ट--"भूत पिशाच निकट नही आवै महावीर जब नाम सुनावै" रवि प्रकाश दिवेदी "छोटू"--"चाहे कोई मुझे जंगली कहे चाहे कोई कुछ कहता रहे" पंकज जैन--"शायद मेरी शादी का खयाल दिल में आया है इसीलिए मम्मी ने मेरी मुझे यू.पी.बुलाया है" प्रासू जैन--"मुझको भी तो लिफ्ट करा दे" प्रांसू जैन--"छोड़ गए बालम हाये अकेला छोड़ गए" नीरज पाटस्कर--"कोई होता जिसको अपना हम अपना कह लेते यारो" नीलेश मिश्रा--"दुश्मनों ने तो दुशमनी की है,दोस्तों ने क्या कमी की है" संतोष सिंह परमार--"कैसे करू प्रचार मै आकर,श्रीकांत गज़-बदन निशाचर" राकेश पांडे--"आओगे तो लेना पडेगा,वंदेमातरम कहना पडेगा" नूर फ़ारुख--"है प्रीत जहां की रीत सदा मै गीत वहा के गाता हूँ,दुबई में रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ" ज़िया अशरफ--"तुम न जाने किस जहां में खो गए" विकाश सिंह धीरू--""ये लाल रंग कब मुझे छोडेगा"" विक्रमा सिंह--"काँग्रेस काँग्रेस सब कहै इंटक कहें न कोय,एक बार इंटक कहे तो दुःख काहे को होय" धर्मवीर--" जब जब होय धरम की हानि धर्मवीर कथा फिर दोहरानी" सुधीर जैन--"कहा तुम चले गए" सनिल जैन "चंदेरिया"--"देख देख गाहक मुसकाई,कम न करूँगा आना पाई" विकाश तोमर--"हम होंगे कामयाब एक दिन" संदीप शिवहरे--"गोरे नही हम काले सही हम नाचने गाने वाले सही हम सा एक नही" आनंद पोद्दार--"दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है,अंबिकापुर का गम हमे इनाम दिया है" मनोज सोनी--"एक बार जीता है एक बार जीतने की हवश है" दानिश जलाली--""कुछ ना कहो कुछ भी ना कहो,कहोगे तो.. झगडा होगा.."" मोहम्मद रफी--"तिर्छी टोपी वाले बाबू भोले भाले" कुमार अशोक--"कभी कभी , ऐसा होता है,प्यार का असर देर से होता है" ऋषि तिवारी--"कोतमा से भोपाल तक भारत एक है" अनिमेष गहरवार--"अजगर करे न चाकरी पन्छी करे न काज,दास मलूका कह गए सबके दाता राम" आदेश प्रताप सिंह--"लौट-पौट सब मेरा" हेमचंद सोनी--"चेहरे की हंसी से ग़म को भुला दो,कम बोलो पर सब कुछ बता दो,खुद ना रुठों पर सब को हँसा दो,यही राज है ज़िंदगी का, कि जियो और जीना सिखा दो" पंकज मिश्रा "मित्र"--"साडी दुकान विच मेले मित्रा दे " जी.के.पांडे.--"राजनीति में तो भैया उतर गया मै अब,बाकी सब तो ठीक है दुकान हो गई ठप्प" दीपक ताम्रकार--"उचेहरा से कोतमा तक भारत एक है" अमित सैनी--"सिस्टम अगर मै पा गया देता हूँ मै तोड़,चलो भाग चले पश्चिम की ओर" प्रकाश नामदेव पिक्कू--"चलता हूँ मै झग-झिग झग-झिग काम सारे फेक है" रामनरेश साहू--"साहूजी धीरे चलना प्यार में जरा सम्भलना" राजेंद्र प्रसाद दिवदी-- "गुमनाम है कोई" देव गुप्ता--"मनचाही लडकी कही कोई मिल जाए,अपना भी इस साल शादी का ईरादा है" संदीप थावरानी--"बीमा का तंत्र हूँ हां मै स्वतंत्र हूँ" मितिन अग्रवाल--"जब-जब होता क्रुद्ध सब सीमा करता अवरूद्ध" लक्ष्मीकांत त्रिपाठी-मै निकला झाडू ले के आपका आशीश-"आप"यहा आए किसलिये मुहम्मद सईद कुरैशी-आप तो ऐसे न थे अजितेश दिवेदी--"पापा मुझे मेरी आई.डी.चलाने ही नही देते " आशीष जैन--"निर्दलीय हूँ पर चुनाव चिन्ह नही,छोटा हूँ पर नादान नही " हर्षवर्धन शर्मा--"जाऊँ कहा बताये दिल" श्रेयांश जैन-पहले पढे लिखे फिर नमो नमो अयाज अली टिंकू+अर्चना त्रिवेदी+नीतू पांडे+रोमेश जैन+ऋतेश जैन +अभय विश्वकर्मा+अरुण भाई ताम्रकार+दीपेश जैन+आशु जैन+.मिथलेश जैन..कुछ और====="जाने जाना जाओ कल फिर आना यूँ ही किसी मोड़ पे मिल जाना" ग्रुप एडमिंस-->>मनीष गोयनका--"वह् तोडता पत्थर" आशुतोष अग्रवाल--"तुम याद बहुत आओगे-श्रद्धांजलि" यशवर्धन शर्मा--"नो अनुलोम नो विलोम आइ एम इन होम " अंकुर जैन"बडे"--"दिल के अरमा आसुओ मे बह गए" अंकुर जैन "छोटे"--भीड़ भाड से रहता दूर,फेसबुक ने किया मशहूर" कोतमा-जमुना टाउन-"पर्दे के पीछॆ कोई बैठा है पर्दा करके,मिलते हो अपने जानी से क्यू डर डर के" प्रस्तुति-कोतमा ग्रुप होली-बोली


