Wednesday, 1 March 2017

सभी महानुभाव उस लड़की गुरमेहर कौर के पिछले साल के वीडियो को देखे आपको कुछ भी गलत नहीं लगेगा,उसने युद्ध की विभीषका और शान्ति  बहाली की अपील की थी,खैर उस वीडियो को ट्रोल सहवाग की टिप्पणी के बाद तब किया गया जब वो आरएसएस के छात्र संगठन के खिलाफ बोली मतलब उसके शब्द तब ही गलत हुए जब उसने सर्वशक्तिमानो के खिलाफ बोला,हालांकि सहवाग अब सफाई दे चुके है,लेकिन अभिनेत्री स्वरा का हालिया ट्वीट पर गौर फरमाएं "मैंने चुनाव में भाजपा के खिलाफ बोला था तबसे मुझे हर सुबह ट्वीटर पर गालिया मिलती है'
अमिताभ ने कहा कि मैं इस बारे में क्या सोचता हूं ये मेरे निजी विचार है इन्हें ज़ाहिर करूंगा तो वो सार्वजनिक हो जाएंगे" मतलब शक्तिमान लोग भी सत्ता और उनसे जुड़े लोगो के खिलाफ बोलने से डरते है,यदि लोग सरकार का विरोध नहीं करेंगे तो सरकार की कमियां कैसे सामने आएगी।
सहवाग साहब अगर क्रिकेट मैच नहीं होता तो आप रन ही न बना पाते वैसे ही सम्बन्ध सामान्य होते और युद्ध न होता तो सैनिक शहीद न होते,
बहुत से लोगो को याद होगा और मुझे भी बर्लिन की गिरती दीवार के दृश्य याद है।
बहरहाल इतना ही की लोगो को बोलने दीजिये और अगर आप उनसे सहमत नहीं तो बिलकुल आप भी बोलिये लेकिन किसी को ग्रुप बनाकर ट्रोल करेंगे तो ध्यान रखिए सत्ता क्षण भंगुर है आज आपको फल नहीं मिल रहा कल जब आप चिल्लायेंगे तो लोग आपके ही पुराने ट्वीट दिखाकर आपके पाप याद दिलाएंगे।और आखिर में फैज़ का शेर जो उन्होंने आज़ादी के मतवालों के लिए लिखा था जो आज भी प्रासंगिक है।    
   
बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे,
बोल ज़बाँ अब तक तेरी है!

बोल कि सच ज़िंदा है अब तक,
बोल जो कुछ कहना है कह ले!
~फ़ैज़ अहमद फ़ैज़~

Monday, 12 December 2016

युवक कौन है

बुजर्गो की पहचान बुद्धि है उम्र नहीं,उसी तरह जवानी की  पहचान उम्र नहीं कुछ और है,हम उसे युवक  नहीं कहते जिसकी उम्र १८ से २५ वर्ष हो,जो सर से पैर तक फैशन में सजा हुआ विलासिता का दास,जरूरतों का दास  खर्च के गधे को बाबा कहने को तैयार  हो,वह न  जवान है न  बूढा, वह युवक है ?जिससे न जाति का  उपचार न देश का भला हो  सकता है,हम जवान या युवक उसे कहते है जो बीस का हो का हो या चार बीस का पर हो हिम्मत का  धनी, दिल का मर्द,आन पर मर जाय पर किसी का एहसान  न ले,सिर कटा दे पर झुकाये नहीं,आफतो से घबराये नहीं बल्कि उनमे  कूद पड़े,नदी के किनारे नाव के इंतजार में खड़ा न हो बल्कि उछलती लहरो पर सवार हो जाए,कठिनाईया ना हो तो उनकी सृस्टि करे,जो सन्तोष को संतोष समझे विश्राम को विष का  प्याला,जिसे संघर्ष में विजय का आनंद प्राप्त हो,परिश्रम में सफलता या उल्लास,युवक वह है जो अपने ऊपर असीम विश्वास रखता हो,जो अकेला चना होकर भी भाड़  फोड़ डालने की हिम्मत रखे,जो उपासना करे तो शक्ति की,आराधना करे तो स्फूर्ति की,जिनकी नाड़ियो  में रक्त की जगह आकांछा हो,ह्रदय में प्राण की जगह अशांति,जो रूढ़ियों का शत्रु और परिपाटी का नाशक हो,जो पाखण्ड  पीछे हाथ धोकर पङ जाए और जब तक  नामोनिशान न मिटा दे  चैन न ले। 
युवक वह है  जिस पर सदैव कोई न  कोई धुन  सवार रहती है, अगर नमाज़ पढने की बारी आये तो ऐसा कि अल्लाह के रूबरू हो जाय,पूजा करे तो जैसे ईश्वर  खोज ही डाले,सोने पर आये तो दोपहर दिन की खबर ली,खेलने पर आये तो  रात आँखों में कट गई,किसी से दोस्ती हुई तो प्राण तक निछावर कर दिए,दुश्मनी हुई तो खून के प्यासे हो गए,युवक जो  काम करता है वह उत्साह से उमंग से,दिलोजान से,बेदिली से दुवधे में पडकर वह कोई  काम नहीं करता, युवक वह है जिसे कल की चिंता  नहीं सताती जो आज में  मगन रहता है,कल को कल पर  छोडता है,जिसके जीवन में सभी दिन आज है,कल का कही अस्तित्व ही नहीं,जिसके जीवन का सार है,उमंग!उमंग!उमंग!
हिंदी साहित्य की क्लास में अचानक प्रोफ़ेसर श्री गंगा प्रसाद द्विवेदीजी ने छात्रों से पूछा बताओ युवा कौन?कई उत्तर आये हम साहित्य के विद्यार्थी न थे सो घर पे लिख के उन्हें दिखाया और उन्होंने प्यार से चपत लगा कर कहा "तुम्हे साहित्य लेकर पढना था" और आख़िरी लाईन जोड़ कर उमंग से पूरा कर दिया।।

Monday, 31 October 2016

समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे!!

1991 के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था की भाजपा और संघ से लड़ पाना बहुत मुश्किल है ये मुखौटा पहन कर सामने आते है अभी राम का पहना हुआ है अगर आप भाजपा का विरोध करेंगे तो लोगो को ऐसा महसूस होगा की राम का विरोध किया जां रहा है,समय के साथ राव साहब की बात सच साबित हुई,रामजन्मभूमि मामला 1950 से कोर्ट में लंबित था और उस पर फैसला भी आया 2011 में जो अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है फिर क्यो हजारों लोग दंगों में मारे गए क्यो लोगो की भावनाओं से खेला गया,
ठीक उसी प्रकार अभी भाजपा ने सेना का मुखौटा पहना हुआ है,सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना ने लांच पैड पर हमला कर नस्ट करने की बात कही और कितने दुश्मन सैनिक मारे संख्या नही बताई लेकिन मीडिया रिपोर्ट भिन्न आने पर सवाल तो उठने स्वाभाविक थे सो उठे बस इसे सेना पर अविश्वाश मानकर घटिया और ओछे स्तर की बयानबाजी होने लगी की अपने माँ बाप के सुहागरात का वीडियो दिखाऊँ,पढे लिखे अनपढ़ और ज़ाहिलो को ये पता नही है की डीएनए टेस्ट भी होता है इसके लिए,
सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही है लेकिन उसे स्वीकार नही किया जाता था कि अनतररास्ट्रीय स्तर पर हमे कहना होता था कि हमारे साथ दुश्मन देश ग़लत कर रहा है,पहले पाकिस्तान चिल्लाता था की भारत हमारे साथ ग़लत कर रहा है और हम मुस्कुरा कर कहते थे हम शान्ति पसंद करते है,पहले हम वैश्विक समर्थन पाने के लिए अपने अभियान छिपाते थे  लेकिन अबकी बार उल्टा हो रहा है इसीलिये हमारे कई निकट सहयोगी हमसे हाल के वर्षो में हमसे दूर् हुए है,और इन सब मुद्दों को उठाना देशद्रोह है,
जबकि ना इन्हे राम से मतलब है न सेना से ये सिर्फ़ मुखौटे लगाते है जो समय के साथ बदलते है,जेके चुनाव के पहले धारा 370 अब गायब,अफजल गुरू को ऐलानिया शहीद का दर्ज़ा और बाप बेटी की सरकार से गठबंधन,बिहार का रुप बदल देने के वादे अब वहा से भी गायब,नागा विद्रोहियों से समझौता,लिट्टे के आतंकवादियों को मान्यता देने वालों से तमिलनाडु में समझौता,इंदिरा हत्याकांड मे शामिल आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने वालों से पंजाब में समझौता,अब यूपी चुनाव के लिए समान नागरिक संहिता और राम संग्रहालय के मुखौटे लगाए गए है जिन्हें यूज एंड थ्रो करना विगत की भांति अवश्यंभावी है,
लोकतंत्र और परिपक्व होगा और इनके मुखौटे उतारेंगे फिलहाल कट्टरपंथ हावी है जिसका चरम पर पहुँचना अभी बाकी है,ये लड़ाई दक्षिणपंथ और वामपंथ की है जिसका नुकसान केंद्रीयकृत विचारधारा को पता नही कब तक उठाना होगा..वक्त लगेगा पर सच सामने आयेगा जरूर..वैसे संघ के विचारक गोविंदाचार्य को यह कहने पर पार्टी से बाहर किया गया था की वाजपेयी तो पार्टी के मुखौटे है जो अब तक वापस नही हुए है क्योकि समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे..!!

Saturday, 29 October 2016

"मरे दलपत 200 करोड़ के"

काँग्रेस विरोधी लहर जिसे लोग मोदी लहर का नाम भी देते है लेकिन मै उसे सत्ता विरोधी लहर ही कहूँगा,लंबे समय तक चलनें वाली सरकारें अरुचि पैदा करती है,बहरहाल दलपत सिंह लंबे अन्तर से चुनाव जीते,इसके पहले भी 1977 और 1989 की लहर में चुनाव जीत चुके थे 2004 का चुनाव अपवाद रहा और 2009 में पार्टी ने उन्हें टिकट नही दी, भाजपा अपनी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने का जश्न मना ही रही थी तभी 1 जून को उनका निधन हो गया,इन 2 वर्षो में उनकी ओर से जनता के लिए गिनाई जा सकने वाली कोई उपलब्धि खाते में नही थी,उनके निधन होने पर प्रधानमंत्री महोदय की ओर से ट्वीट आया लेकिन समर्थकों ने तो हद ही कर दी जब अशोक सिंघलजी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तसवीर जो 2011 की थी को दलपत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और उन्हें आधार बनाते हुए कुछ स्थानीय समाचार पत्रों ने भी उस पिक को प्रमुखता से प्रकाशित किया.
अचानक भाजपा को शहडोल और यहा के लोगो की याद आई,सीएम साहब उनके घर पहुचे और रातोरात लगभग 10 किमी की सड़क सिमेंटेड हो गई,जो मेडिकल कालेज शहडोल 2006 में शिलान्यास होने के बाद ईंट गारा का इंतज़ार कर रहा था अचानक वहा खुदाई का काम दिखावे के लिए ही सही चालू हो गया,आनन फानन में घोषणाओ की झडी चिर परिचित अंदाज़ में "ये दैंगे-वो दैंगे" चालू हो गया,विधानसभा के अनुपूरक बजट में शहडोल के लिए 200 करोड़ पास किए गए,ये मन्त्री वो मन्त्री और इतने प्रकार के मन्त्री घूमने लगे जितने शायद कभी विभागों के नाम भी याद न रहे होंगे.
होने वाली घोषणाओं के पूर्ण होने की बात अभी भविश्य में है लेकिन जनता को लुभाने का निर्लज्ज दौर चल रहा है.लेकिन शिवराज का पिछला रिकार्ड बताता है थोक में होने वाली घोषणाओं में से 10 प्रतिशत भी पूरी हो जाए तो वो अपना ही रिकार्ड तोड़ देंगे.
ज्ञान सिंह जो वर्तमान में मैदान में है उन्होंने 1996 और 98 में जीत हासिल की लेकिन 2004 में उनकी टिकट काट दी गई क्योकि वो एक सांसद के रुप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति भी दर्ज न करा सके थे,काँग्रेस की ओर से स्व.दलबीर सिंह जी और पूर्व सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह की पुत्री हेमाद्री मैदान में है जिन पर वंशवाद का आरोप लगाया जा रहा है या ये कि उनके पिता ज्ञान सिंह से नही जीत पाये वो क्या जीतेंगी लेकिन ज्ञान सिंह इस शर्त पर लडने को तैयार हुए है कि अगर वो जीते तो उनकी खाली शीट से उनका लडका चुनाव लड़ेगा और उसे मन्त्री बनाया जायेगा, यही आरोप लगाने वाले लोग उनके पीछॆ पीछॆ चिरौरी करते फिर रहे थे कि वो (हेमाद्री) भाजपा से लड़ ले,अहंकार में डूबे मदमश्त नेताओं को ये नही पता की माँ नर्मदा में पिछले बरसो बहुत पानी बह चुका है,जिस जनता को ये पिछले 2 सालों में भूल चुके थे अचानक वही जनता उन्हें शहद में डूबी नजर आने लगीं
ये अफवाहें भी उडाई जा रही है कि भाजपा की बहुमत से 1 शीट कम है और अगर 1 शीट आ गई तो काँग्रेस लीडर आफं अपोजीशन बना लेगी उन्हें ये जानना जरूरी है की बीजेपी पूर्ण बहुमत में है और काँग्रेस की 45 शीटे है जो 46 होंगी और जरूरी संख्या है 55 कुल 547 शीटों का 10 प्रतिशत.
इस उपचुनाव से कोई परिवर्तन नही होने वाला लेकिन समय निकलने पर जनता को भूल जाने वालों के लिए अगर भाजपा हारती है तो ये एक अच्छा सबक होगा और कोई नेता फिर कभी ऐसा नही कर पायेगा,कुल मिलकर ये चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू सिद्ध होने वाला है जो उन्हें तुलसी दास का ज्ञान भी देगा कि "दुःख में सुमिरन सब करै सुख में करै न कोय,जो सुख में सुमिरन करे को दुःख काहे को होय"
जिस तरह का उपेच्छित व्यवहार सता पक्ष ने इस क्षेत्र के साथ किया है उसे देख् कर तो ऐसा लगता है कि हर साल उपचुनाव हो इसी बहाने काम तो होंगे..
जो कहते है ज्ञानसिंह आज तक कोई चुनाव नही हारे  उन्हें 1984 के चुनाव परिणाम को नही भूलना चाहिये जब भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह को स्व.दलबीर सिंह जी ने 53322 वोट से हराया था,हां 1996 और 98 के परिणाम उनके पक्ष में रहे सो इस बार बेटी का बदला भी पूरा होगा,
स्व.दलपत सिंह जी जीते जी जनता का भला न कर सके कम से कम मरने के बाद तो वो काम आए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि..

Thursday, 12 February 2015

Rajesh Sharma

इतिहास से सबक ले या फिर इतिहास के पन्नो में दफन होने को तैयार रहे-भाग 1-इतिहास की शुरुआत होती है गाँधी के अफ़्रीका से लौटने पर,बंबई (जिसे मुंबई बना डाला है) बंदरगाह पर भारत के इतिहास की अद्द्वितीय भीड़ ये देखने को जुटी की कैसे एक साधारण मानव ने अफ़्रीका में ब्रिटनी मूल की सरकार के रंगभेद/नस्लभेद के जहर में ढेर सारा पानी उड़ेल दिया,जनता में उस अवतार के प्रति भारी श्रद्धा की वो भारत में भी अँगरेजों की चूले हिला देगा,वस्तुत: ऐसा हुआ भी गांधी की अहिंसा ने अँगरेजी हुकूमत के पैर उखाड़ दिए,गाँधी की पार्टी का नाम था,काँग्रेस और आजादी के लिए देश के नाम पर लठिया खाने वाली पार्टी और उनके खिलाफ लडने वाले भी अमूनन उसी प्रस्ठभूमि से, आजादी की लडाई और नेहरू उसके प्रतीक् नेहरू के नाम पर जनता उन्हें वोट देती रही,संगठन बनाने की ओर  कभी सोचना ही नही पडा फिर शास्त्रीजी की सादगी इन्दिरा की मर्दानगी के नाम पर वोट मिलते रहे जो इन्दिरा की शहादत और राजीव की कुर्बानी के नाम पर भी ठकाठक पडते रहे,धीरे-धीरे वो पीढीया खत्म होती गई और हालत यहा तक आ पहुचे कि जिस पार्टी के झन्डे से पूरा हिंदुस्तान लहलहाता था उसे देश की राजधानी में ही साफ़ होना पडा..                                                                             भाग 2-जिस राज्य से काँग्रेस एक बार गई वहा फिर वापस नही आई-पश्चिम बंगाल में कम्म्युनिस्टो का शासन याद करे वहा लगातार कम्म्युनिस्ट जीतते रहे और उसी दौरान ममता बैनर्जी युवा काँग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनी और कम्म्युनिस्टो से उन्ही की भाषा में लडना प्रारंभ किया लेकिन बंगाल के स्थापित नेतृत्व को वो पसंद नही आया और उन्हें आखिरकार नई पार्टी बनानी पडी परिणाम सामने है आज बहुत ही कम लोगो को पता होगा कि तत्त्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सोमेन मित्र कहा है,गुजरात मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ इसी कडी के दूसरे सूबे है,गुजरात में दंगों के खिलाफ तीस्ता सीतलवाड ने जितनी लड़ाई लडी क्या उतनी पूरी काँग्रेस लड़ सकी,व्यापम घोटाले में मध्यप्रदेश के सी.एम.की पत्‍‌नी साधना सिंह के तार सीधे-सीधे जुडे पाये गए लेकिन क्या हम उस लड़ाई को लड़ पये या वो लड़ाई मृत क्यो और किसके इशारे पर हुई,काँग्रेस सदा ये सोच के बैठी रही की जब लोग सत्तारूढ़ दल को पसंद नही करेंगे तो हम ही तो वो है जिन्हें जनता फिर से चुनेगी,उत्तरप्रदेश में भी हम यही सोच कर बैठे थे जनता ने सपा/बसपा को चुन दिया,पार्टी के नेता सत्ता से बाहर जाने को अपना "रिलैक्स अवर" मानते रहे न वो जनता के लिये लडे और न कार्यकर्ताओं के लिए,जिन्होंने लडा वो हमारे विकल्प बन गए,हालिया रोहतक की घटना इसका प्रमाण है कि मुद्दे और जनता के संजीदा मसले पर भी हम महज एक स्टेटमेंट देते है सड़कों पर नही उतरते..                                                                                         भाग 3-काँग्रेस सेवादल नाम का एक संगठन था जिसे संघ के समानांतर खडा किया गया था जो गाव-गाव शहर शहर कैम्प लगाकर देशभक्ति कौमी एकता के गुर सिखाता था,जिसके "वंदेमातरम" गीत से काँग्रेस की सभाये/बैठकें प्रारंभ होती थी ,कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता था लेकिन उस संगठन को दरी बिछाने वाला संगठन बना दिया गया और वो विलुप्त होने की कगार पर है,राजीवजी ने 21वी सदी का सपना देखा और कम्प्यूटर दिया पर हम स्वयम्‌ उसकी महत्ता को समझ नही सके और शोशल मीडिया में पार्टी का नाम लेवा नही रहा,पार्टी ने कई टीमें बनाई जो समाचारों लेखो के स्रोत इकठ्ठे करने का माध्यम बन गई मौलिकता से दूर्-दूर् का नाता नही रहा,पार्टी ने कभी इस बात का सर्वे नही किया कि शोशल मीडिया पर वो कौन लोग थे जिन्होंने बिना किसी लालच के सिर्फ़ झूठ का प्रतिकार किया और अनगिनत गालिया खाए,वेतनभोगी संसथाये सुंदर काम कर सकती है लेकिन मौलिकता और भावनाये नही परस सकती,इन सभी बातों पर उन्हें गौर करना है जिन्हें पार्टी का नेतृत्व करना है,वर्ना इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरो में लिखा होगा कि "एक पार्टी थी जिसने देश को आज़ाद कराया" हो सकता है मेरी बातों से हमारे नेता सहमत न हो या आप में से बहुत से लोग सहमत न हो पर दिल पे हाथ रख के धड़कन से पूछियेगा तो आपका भी वही हाल होगा जो इस समय मेरा है,ये  किसी हारे हुए सिपाही के शब्द नही अपितु ये लगातार लडते रहने का जज्बा लिए हुए एक उत्साहहीन सिपाही के है,और अंत में "अनकैडराईज शोशल मीडिया टीम" के जंग लडने के जज़्बे को सलाम और दो लाइनें- "पडा जो वक्त गुलिश्ता पे तो ख़ूँ से सीचा है मैंने और जब बात चली है बहारो की तो कहते है तेरा काम नही" जय हिंद-जय काँग्रेस

Saturday, 15 March 2014







खूब गुस्साओ होली है,चुनाव वाली होली है--"इस प्रकाशन का किसी की निजी जिन्दगी से कोई लेना-देना नही है, अगर होगा तो बाबाजी का ठुल्लू"                                                                                             जनप्रतिनिधि-->>                                                                                                                               सांसद शहडोल-श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह--"वादा तेरा वादा वादे पे तेरे मारा गया शहडोल सीधा साधा"            कोतमा विधायक मनोज अग्रवाल-"रहिमन बिगडे आदि के बने न खर्चे दाम हरी बाढे आकाश ते तबो बामने नाम"                                                                                                                                                 अनूपपुर विधायक-रामलाल रौतेल-"चली चाल श्रीकांत ने फिर भी गए जीत,लालबहादुर कह गए मोसे ऐसी प्रीत"                                                                                                                                                 कोतमा मण्डी अध्यक्ष-विनोद सराफ-"दोस्त दोस्त ना रहे भाई रहे न भाई,जातिवाद की लहर में कबीरा भी बौराई"                                                                                                                                                   नगर पालिका अध्यक्ष-पसान-"उमेश संग खेलूँ होरी मनोज भाई रे"                                                                 नगर पालिका अध्यक्ष-  कोतमा-"मैया मोरी मै नही कमीशन खायो,चंदू-रोशन बैरी बडे है मोरे मुख लपटायो रि मैया मोरी.."                                                                                                                                         जनपद अध्यक्ष-महेन्द्र सिंह मराबी-"पथरौडी से निकले गाडी जैतपुर पहुचे हल्ले-हल्ले,मंत्री तो बापू रहे नही विधायकी में ही बल्ले-बल्ले                                                                                                                          राजनीति के अखाड़े से-->>(भाजपा)   दिलीप जायसवाल-पूर्व विधायक-"ना कोई उमंग है ना कोई तरंग है मेरी ज़िन्दगी है क्या कटी पतंग है"                                                                                                         ब्रजेश गौतम--"निपटाते-निपटाते थक गया मच गया पूरा शोर,बोल बोल के थक गया नंबर नही आए मोर"       अजीत जैन-"घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही बैरी का है मोरे घर,आख़िर हरा के जाऊँ कहा से घूरे है मोरी ओर"                                                                                                                                              घनश्याम दास सराफ--"मेरा दल्लू फिर आया ओ रामजी"                                                                             उमेश ब्योहार--"इधर चलूं मै उधर चलूं जाने कहा मै किधर चलू"                                                           कैलाश जैन--"अब के बरस तेरी चांदो में पानी भर दिए रे..अब के बरस तेरी खत्म कहानी कर दिए रे.."             तरुण शर्मा--"धीरे धीरे कर दिया सबका काम तमाम,ख़ुद भी प्यासा रह गया बचा न कोई काम"                       हनुमान गर्ग--"जाऊँ कहा बताये दिल दुनिया बडी है संगदिल,चाँदनी आई घर जलाने सूझे न कोई मंज़िल"         प्रदीप सोनी"राजू"--"भूल जा मेरे दिल नलों पे आशियाना कोई बना सका ना..भूल जा.."                                     शैलेन्द्र सिंह--"चल चल मेरे भाई तेरे हाथ जोडता हू हाथ जोडता हू तेरे पाव पडता हू..चल मेरे भाई"                   विजय पांडे--"तुम तो बडे अभिमानी परसराम तूम तो बडे अभिमानी,पांडे के कोमल वाणी परसराम तुम तो बडे अभिमानी"                                                                                                                                     नितिन सिरोठिया-मंडल अध्यक्ष-पंडित हूँ दमोह का ऐसा करता काम जिसने भी विष बाण चले कर दिया काम तमाम                                                                                                                                        (काँग्रेस )-->>                                                                                                                                     डा.किशोर चंद जैन--"मै अगर जान जाऊँ कहा बजेगा जीत का मृदंग, तुरतै ही मै भूल जाऊँ उपकारी को संग"  इकबाल हुसैन वोहरा--"कभी न कभी कही न कही कोई न कोई तो आयेगा अपना मुझे बनायेगा टिकट मुझे दिलवायेगा"                                                                                                                                            राम नरेश गर्ग--"चलते चलते मुझे कोई मिल गया था परासी राह में चलते चलते.."                                 नवल सराफ--"जब तक चाहा दिल से खेला और जब चाहा छोड़ दिया,इस कोतमा की माटी ने नवल का दामन छोड़ दिया"                                                                                                                                         अशोक त्रिपाठी--"हम तो है छुई मुई इब का करी सोनी का ले के आई गए हो"                                                   सुनील सराफ--"पडा जो वक्त तो यारों ने साथ छोड़ दिया,यारों ने क्या बालों ने साथ छोड़ दिया"                       मनोज सराफ "अंगा"--"ना ना करते प्यार उन्ही से कर बैठे हम तो डूबे सनम उनको भी ले डूबे"                         राजेश जैन"लल्लू"--"मुझे बद्री लाला से बचाओ,लडता है बिगडता हैक्यो मेरे पीछॆ पडता है"                               इशहाक भाई--"यारों चाहे कुछ भी कहो मैंने लिया अवकाश,घर में बैठा रहता हूँ अफलाक से है आश"                 बद्री प्रसाद ताम्रकार--"अपना काम कर दिया अब सुनु न कोई काम,लल्लू से जो मिलोगे करूँगा काम तमाम"   राजेश सोनी एड.--"बम अकड़ बमके अध्यक्ष बनू जमके, के बंद अकल सबकी खुल जाए"                           गुड्डू चौहान-"धीरज धरम मित्र औ नारी संकट काल परखिये चारि"                                                          राशिद अली-"अंगा के पिंड से छूटा मै तो भाई, ऐसी जीत दिला दिया कि जनम सफल होई जाई"                      मुशर्रफ अली-क्या करू क्या न करू ये कैसी मुश्किल हाय,कैसे मै विरोध करू मनोज न मुझे बताय                  ना काहू से दोस्ती न काहू से बैर मनोज भइया देख लो चंदू घूरे मोरी ओर                                                         राजेश शर्मा-"पुनि पुनि सुनेहु सुने सुनाये,बालमीकि कथा फिर दोहराये"                                                           पत्रकार-->>देवेश प्रताप सिंह गहरवार--"तीर निकालो न तलवार निकालो जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो"                                                                                                                                                     राजकिशोर सोनी--"चुपके चुपके चलता हूँ रहता मै विलुप्त,धीरे धीरे सोंखता रहता हूँ पर सुस्त"                       लालजी सोनी--"पोथी पढि पढि जग मुआ पंडित भया न कोय,तीन आखर नगद का पढ़ें सो पंडित होय"             संतोष गौतम--"खूब करू मै मेहनत भाई,दवाई ने पर आग लगाई"                                                           भरत मिश्रा--"मदन को चूना लगा के बन गया मै तो प्यारा,धीरे धीरे गाना गाऊँ इक बँगला बने न्यारा"             नीलू रजक--"आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था कल,केजरी भाई ने फेंक दिया उसपे सारा बल "                 अखिलेश नामदेव--"कुछ कर दिखाने की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है ज़ोर कितना बाज़ूये नीलू में है" पंकज तोमर--"तू हँस या ना हँस पत्थर की खदानों से निकला है जगृति साहस"                                                पुस्पेंद्र शर्मा-यार दिलदार तुझे कैसा चाहिये प्यार चाहिये कि पैसा चाहिये,पइसा क्या करना है तेरे लिए जीना है,यार दिलदार मुझे ऐसा चाहिये प्यार के लिए मगर पैसा चाहिये                                                                ग्रुप मेम्बर्स-->>महेन्द्र गोयनका--"हमने घर छोडा है कसमो को तोड़ा है दूर कही जायेंगे नई दुनिया बसायेंगे"  अख्तर हुसैन वोहरा--"ए भाई जरा देख् के चलो आगे भी नही पीछॆ भी दाये ही नही बाये भी ऊपर ही नही नीचे  भी"                                                                                                                                                     राजेश जैन "आसाम टी"--"योग्यता की जंग पे सबपे पडता भारी,वजन तो घट गया पर भारी पड़ गई यारी "       हामिद हुसैन वोहरा--"रहिमन ऐसे वचन से जो मिश्री की बाश"                                                                     ऋषभ जैन--"धीरे धीरे प्यार को बढ़ाना है नमो मंत्र गुनगुनाना है"                                                                   जितेन्द्र भट्ट--"भूत पिशाच निकट नही आवै महावीर जब नाम सुनावै"                                                       रवि प्रकाश दिवेदी "छोटू"--"चाहे कोई मुझे जंगली कहे चाहे कोई कुछ कहता रहे"                                       पंकज जैन--"शायद मेरी शादी का खयाल दिल में आया है इसीलिए मम्मी ने मेरी मुझे यू.पी.बुलाया है"             प्रासू जैन--"मुझको भी तो लिफ्ट करा दे"                                                                                                  प्रांसू जैन--"छोड़ गए बालम हाये अकेला छोड़ गए"                                                                                नीरज पाटस्कर--"कोई होता जिसको अपना हम अपना कह लेते यारो"                                                 नीलेश मिश्रा--"दुश्मनों ने तो दुशमनी की है,दोस्तों ने क्या कमी की है"                                                   संतोष सिंह परमार--"कैसे करू प्रचार मै आकर,श्रीकांत गज़-बदन निशाचर"                                           राकेश पांडे--"आओगे तो लेना पडेगा,वंदेमातरम कहना पडेगा"                                                                   नूर फ़ारुख--"है प्रीत जहां की रीत सदा मै गीत वहा के गाता हूँ,दुबई में रहने वाला हूँ भारत की बात सुनाता हूँ"   ज़िया अशरफ--"तुम न जाने किस जहां में खो गए"                                                                                 विकाश सिंह धीरू--""ये लाल रंग कब मुझे छोडेगा""                                                                             विक्रमा सिंह--"काँग्रेस काँग्रेस सब कहै इंटक कहें न कोय,एक बार इंटक कहे तो दुःख काहे को होय"                 धर्मवीर--" जब जब होय धरम की हानि धर्मवीर कथा फिर दोहरानी"                                                               सुधीर जैन--"कहा तुम चले गए"                                                                                                                   सनिल जैन "चंदेरिया"--"देख देख गाहक मुसकाई,कम न करूँगा आना पाई"                                           विकाश तोमर--"हम होंगे कामयाब एक दिन"                                                                                               संदीप शिवहरे--"गोरे नही हम काले सही हम नाचने गाने वाले सही हम सा एक नही"                              आनंद पोद्दार--"दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है,अंबिकापुर का गम हमे इनाम दिया है"                       मनोज सोनी--"एक बार जीता है एक बार जीतने की हवश है"                                                                 दानिश जलाली--""कुछ ना कहो कुछ भी ना कहो,कहोगे तो.. झगडा होगा..""                                       मोहम्मद रफी--"तिर्छी टोपी वाले बाबू भोले भाले"                                                                                   कुमार अशोक--"कभी कभी , ऐसा होता है,प्यार का असर देर से होता है"                                                     ऋषि तिवारी--"कोतमा से भोपाल तक भारत एक है"                                                                                   अनिमेष गहरवार--"अजगर करे न चाकरी पन्छी करे न काज,दास मलूका कह गए सबके दाता राम"         आदेश प्रताप सिंह--"लौट-पौट सब मेरा"                                                                                                         हेमचंद सोनी--"चेहरे की हंसी से ग़म को भुला दो,कम बोलो पर सब कुछ बता दो,खुद ना रुठों पर सब को हँसा दो,यही राज है ज़िंदगी का, कि जियो और जीना सिखा दो"                                                                           पंकज मिश्रा "मित्र"--"साडी दुकान विच मेले मित्रा दे "                                                                     जी.के.पांडे.--"राजनीति में तो भैया उतर गया मै अब,बाकी सब तो ठीक है दुकान हो गई ठप्प"                         दीपक ताम्रकार--"उचेहरा से कोतमा तक भारत एक है"                                                                         अमित सैनी--"सिस्टम अगर मै पा गया देता हूँ मै तोड़,चलो भाग चले पश्चिम की ओर"                                   प्रकाश नामदेव पिक्कू--"चलता हूँ मै झग-झिग झग-झिग काम सारे फेक है"                                             रामनरेश साहू--"साहूजी धीरे चलना प्यार में जरा सम्भलना"                                                                       राजेंद्र प्रसाद दिवदी-- "गुमनाम है कोई"                                                                                                         देव गुप्ता--"मनचाही लडकी कही कोई मिल जाए,अपना भी इस साल शादी का ईरादा है"                         संदीप थावरानी--"बीमा का तंत्र हूँ हां मै स्वतंत्र हूँ"                                                                                        मितिन अग्रवाल--"जब-जब होता क्रुद्ध सब सीमा करता अवरूद्ध"                                                         लक्ष्मीकांत त्रिपाठी-मै निकला झाडू ले के                                                                                                    आपका आशीश-"आप"यहा आए किसलिये                                                                                                   मुहम्मद सईद कुरैशी-आप  तो ऐसे न थे                                                                                               अजितेश दिवेदी--"पापा मुझे मेरी आई.डी.चलाने ही नही देते   "                                                                       आशीष जैन--"निर्दलीय हूँ पर चुनाव चिन्ह नही,छोटा हूँ पर नादान नही     "                                                     हर्षवर्धन शर्मा--"जाऊँ कहा बताये दिल"                                                                                                         श्रेयांश जैन-पहले पढे लिखे फिर नमो नमो                                                                                                 अयाज अली टिंकू+अर्चना त्रिवेदी+नीतू पांडे+रोमेश जैन+ऋतेश जैन +अभय विश्वकर्मा+अरुण भाई ताम्रकार+दीपेश जैन+आशु जैन+.मिथलेश जैन..कुछ और====="जाने जाना जाओ कल फिर आना यूँ ही किसी मोड़ पे मिल जाना"                                                                                                                                          ग्रुप एडमिंस-->>मनीष गोयनका--"वह् तोडता पत्थर"                                                                      आशुतोष अग्रवाल--"तुम याद बहुत आओगे-श्रद्धांजलि"                                                                          यशवर्धन शर्मा--"नो अनुलोम नो विलोम आइ एम इन होम "                                                                          अंकुर जैन"बडे"--"दिल के अरमा आसुओ मे बह गए"                                                                             अंकुर जैन "छोटे"--भीड़ भाड से रहता दूर,फेसबुक ने किया मशहूर"                                                               कोतमा-जमुना टाउन-"पर्दे के पीछॆ कोई बैठा है पर्दा करके,मिलते हो अपने जानी से क्यू डर डर के"               प्रस्तुति-कोतमा ग्रुप होली-बोली   

Wednesday, 27 March 2013

बुरा न मानो होली है,भांग वाली गोली है--"इस प्रकाशन का किसी की निजी जिन्दगी से कोई लेना-देना नही है अगर होगा तो मुझे ढूंढ लेना वनमाली"                                                                                             जनप्रतिनिधि-->>                                                                                                                               सांसद शहडोल-श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह--"अँखिया तरस गई मेरे दोस,नौ दिन चले अढ़ाई कोस"                                 कोतमा विधायक दिलीप जायसवाल-"झा साहब तो काट ही देते तोमर से कुछ आस् है,टिकट मिलें या ना मिलें पर दुनिया मेरी दास है"                                                                                                                     अनूपपुर विधायक-बिसाहू लाल सिंह-"प्लास से उखाडो या किसी भी हथियार से,मै तो हारूंगा नही किसी भी प्रकार से"                                                                                                                                           कोतमा मण्डी अध्यक्ष-विनोद सराफ-"दिल से नही ये नेक है,काँग्रेस भाजपा एक है"                                       नगर पालिका अध्यक्ष-पसान-"लोग पीछॆ खडे कातिल बडे,और तो और मनोज भी है पीछॆ पडे"                                 जनपद अध्यक्ष-महेन्द्र सिंह मराबी-"सेंत के पाईस भूत,बजाईन बाप और  पूत                                                                              राजनीति के अखाड़े से-->>(भाजपा)                                                                                                     ब्रजेश गौतम--"आख़िर अनिल को निपटा ही दिया बस अब,एक टिकट का सवाल है बाबा"                                 अजीत जैन-"नल का पानी बहा दिया हूँ अपने तीर कमान से,लाला भइया हिल गए है मेरे अनबूझ बाण से"                 घनश्याम दास सराफ--"जड़ से मै खत्म करता ऐसा मेरा काम,व्यापारी संघ को मेटा था अब कमल का करूँगा काम"                                                                                                                                                    उमेश ब्योहार--"चिन्ता और फिकर में उड गए सारे बाल,ऐसा झटका लग गया बने ना कोई काम"                         कैलाश जैन--"काम करू मै सारे बस लेता हू ओट,एक के अस्सी  न हुए मेरे सारे वोट"                                        तरुण शर्मा--"धीरे धीरे कर रहा अपना सारा काम,हे राम तेरे कितने नाम"                                                  हनुमान गर्ग--"मेरी टिकट काट के गौतम किया धमाल,विधायक आया देर से, हुआ सारा कमाल"                                     प्रदीप सोनी"राजू"--"जोर का झटका हाय ज़ोरों से लगा,बलि का बकरा हाये मै क्यू बना"                                      शैलेन्द्र सिंह--"पन्छी करे न चाकरी संत करे ना काम,संत मलूका कहाँ गए सबके दाता राम"                                 विजय पांडे--"बस्ती वालों मेरी बस्ती सम्भालो"                                                                                    (काँग्रेस )-->> मनोज अग्रवाल--"कमल से आरोप क्यो मुझपे लगते,ये कहा आ गए हम साथ चलते-चलते"                    डा.किशोर चंद जैन--"भीलन मारी गोपिका वही अर्जुन वही बाण,पुरुष बली नही होत है समय होत बलवान"                  इकबाल हुसैन वोहरा--"एक एक कर मैंने सबको दिया निपटाय,ताके बैरी है खडे नंबर मेरा कब आय"                     राम नरेश गर्ग--"सुनो गौर से दुनिया वालों चाहे जितना जोर लगा लो,टिकैट ले के आयेंगे हम जानी"                          नवल सराफ--"ताकते रहते तुझको साँझ सवेरे,टिकट ले के हारे अकेले"                                                 अशोक त्रिपाठी--"मुफ्त हुए बदनाम किसी की हाये नौकरी लगा के"                                                       सुनील सराफ--"अपना काम कर रहा हूँ,हैलो सुनील सराफ बोल रहा हूँ"                                                  मनोज सराफ "अंगा"--"काँग्रेस में तो पैर जमा है भाजपा तक पहुँच गाया है"                                            राजेश जैन"लल्लू"--"नाव कागज की गहरा है पानी,दुनियादारी पडेगी निभानी"                                           इशहाक भाई--"बस में तुझे बिठा के कर लूँगा मै बंद आँखें,मूंग दलूंगा मै तो"                                               बद्री प्रसाद ताम्रकार--"टिकट की दौड़ से अपनो ने किया दूर्,गिन-गिन कर सबसे बदला लूँगा पूर"                        राजेश सोनी एड.--"ऐसी नजर से देखा जालिम ने हमरी ओर,टिकट हमारी काट के अब देख ना हमरी ओर"                गुड्डू चौहान-"कौन कहता है मै पत्थर तोड़ नही सकता,क्या करू अकेला चना भाड नही फोड़ सकता"                           पत्रकार-->>देवेश प्रताप सिंह गहरवार--"बात कलम की हो या चले तलवार,सबसे आगे होंगे हम है गहरवार"                         राजकिशोर सोनी--"मै हू उसका वो है मेरा,कौन कहता है नवल नही मेरा"                                                                         लालजी सोनी--"सबके रहते लगता है ऐसे कोई नही है मेरा"                                                                    संतोष गौतम--"मचल-मचल के मै चलू काम करू मै तगडा,एक ड्रम पानी के साथ मूली का एक टुकडा"                   भरत मिश्रा--"न उधो का लेना न माधो का देना,चुपचाप रह के लम्बा माल है लीलना"                                 नीलू रजक--"काम करो ग़लत या सही,नरदा नगदऊ से बही"                                                             अखिलेश नामदेव--"मन्त्री बनू उडता फिरूँ मस्त गगन में,आज मै आ-आ-आ-आज़ाद हूँ कोतमा के चमन में"         पंकज तोमर--"साधना ने मेट दिया था एस.एम.बी.सी.ने किया कमाल"                                                       ग्रुप मेम्बर्स-->>महेन्द्र गोयनका--"कहत कबीर सुनो भाई बात कहूँ मै खरी कि दुनिया 1 नम्बरी तो मै 10 नम्बरी"                                                                                                                                              अख्तर हुसैन वोहरा--"आते जाते हुए मै सब पे नजर रखता हूँ नाम अख्तर है मेरा सबकी ख़बर रखता हूँ"                                    राजेश जैन "आसाम टी"--"अकेले ही अकेले चला है कहा हमसफर भी कोई साथ ले ले"                                   हामिद हुसैन वोहरा--"मेरा जूता है लाखानी ये पतलून ईंगलिश्तानी सर पे धवल टोपी वोहरी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी"                                                                                                                                          ऋषभ जैन--"हम बदलेंगे जग बदलेगा,हम सुधरेंगे जग सुधरेगा"लेकिन फिर भी हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है"                                                                                                                                           जितेन्द्र भट्ट--"नल-वल जल वल मै क्या जानू रे जानू तो जानू बस इतना के मै कमल निशानी जानू रे"                       रवि प्रकाश दिवेदी "छोटू"--"चेहरा भोला भला नाक पे गुस्सा रखता हूँ,नाम छोटू है मेरा ऊपर टोला में रहता हू"                            पंकज जैन--चाहे कोई कुछ कहे हमने किया विद्रोह,प्रेम से चले है जीवन नही रहे विछोह"                                     प्रासू जैन--"शरीर संभल नही पाता है फिर भी चलता जाऊँ,कोई चाहे कुछ कहे मै तो कमल-कमल चिल्लाऊँ"                          प्रांसू जैन--"आँख में गुस्सा बना रहे वाणी में संग्राम,पंकज भाई कह गए चुप रहना तेरा काम"                               नीरज पाटस्कर--"अतिथि तुम कब आओगे" >>>>>>>>>>>>>>नीलेश मिश्रा--"अतिथी तुम कब जाओगे"                                                    संतोष सिंह परमार--"भाजपा से प्रेम मै करता काँग्रेस को हुह,पर  भाई मै क्या करू राहुल सा है मुँह"                                                                                                                                                                                                                  राकेश पांडे--"कपडा दुकान खोल के चुपचाप बैठा रहता हूँ,लिखता कोई और है बदनाम मै होता हूँ"                                         नूर फ़ारुख--"एक घडी आधी घडी आधे में कछु आप,तुलसी संगत साधु कि कटे कोट अपराध"                                 ज़िया अशरफ--"अपनो ने सराहा मुझको वो मेरे हमदर्द,लिख-लिख कर कर दिया "उनके" सर में दर्द"                          विकाश सिंह धीरू--"नूर से मै कुछ छिपाऊँ पर मोदी-मोदी लिखता जाऊँ"                                                विक्रमा सिंह--"रहिमन बिगडे आदि के बने न खर्चे दम,हरि बाढे आकाश ते तबहू बामने नाम"                                  चांदी कांत--"छुप-छुप के छुप-छुप चोरी से चोरी छुप-छुप के छुप-छुप के रे,अपने जानते है मुझको और कोई न जाने रे"                                                                                                                                              धर्मवीर--" मै ऋषभ नही हूँ "                                                                                                                  आम-आदमी--"कभी जय-वीरू बनके कभी आम बनके चले आना प्रभुजी चले आना"                                           सुधीर जैन--"लिखना पढना आता मै ब्याज नही खाता"                                                                                                                                                     सनिल जैन "चंदेरिया"--"तोर बिटवा जवान होई गा मां..के माँ मोरी शादी कराईं दे"                                                विकाश तोमर--"नन्हा मुन्हा राही हूँ,काँग्रेस का सिपाही हूँ"                                                                     आशीष सराफ--"कौन कहता है हम इश्क नही करते,इश्क करते है पर किसी के घर में नही घुसते"                               किरण पोते--"एंग्री यंग मैन"                                                                                                                  संदीप शिवहरे--"कोतमा का ए.आर.रहमान,गाना मेरा काम हिंदू-मुश्लिम-सिख-ईसाई सबको मेरा सलाम"                        आनंद पोद्दार--"आज उतनी भी नही है मैखाने में,जितनी छोड़ दिया करते थे पैमाने में"                                         मनोज सोनी--"सात अजूबे इस दुनिया में आठवीं अपनी जोडी,तोड़े से भाई टूटे ना ये संदीप+मनोज की जोडी"                  शुशांत सराफ--"मेरी दुकान पे आना मेरी जान"                                                                                      दानिश जलाली--"बात-बात पर मुझको आता है तैश,तुम्ही बताओ ए मेरे भइया अकल बडी या भैंस"                                              मोहम्मद रफी--"ऐसे ही बैठे रहोगे तो चलेगा कैसे,कुछ नही करोगे तो जीत पाओगे कैसे"                                            कुमार अशोक--"कुमार विश्वाश जब से आया है,मेरी कविता कोई नही पढ पाया है"                                               ऋषि तिवारी--"अशोक चाचा जिंदाबाद"                                                                                              अनिमेष गहरवार--"मेरे घर के सामने अतिक्रमण की आँधी आ गई,मनु मै ऐसा हूँ कि दवाई भी हार गई"                 आदेश प्रताप सिंह--"मै बाबू छैला छैला बाबू छैला ये नाम था मेरा पहला आज से मै बन गाया रे मजनू देख के तुझको लैला"                                                                                                                                       हेमचंद सोनी--"मै शायर बदनाम हो मै चला.."                                                                                            पंकज मिश्रा "मित्र"--"एक-दो-एक-दो भारत हिंदू रास्ट्र हो पर ग्राहक हर जात के हो "                                        जी.के.पांडे.--"हार्डवेयर साफ्टवेयर बनाता हूँ ये ही मेरा काम,एक लाइन में कर देता सबका काम तमाम"                            शारदा शर्मा--"ठन्डी में पसीना चले न भूख ना प्यास लगे यार यही प्यार तो नही>>तन्नू चाचा से पूछूँगा"                       दीपक ताम्रकार--"कोतमा से बिजरी चले हम हो-होहो....."                                                                     अमित सैनी--"सब विरोध करते गए आख़िर अंकल जीत गए"                                                                                 प्रकाश नामदेव पिक्कू--"प्रेम गया पैसा गया और गया व्यापार दर्शन दुर्लभ हो गाया जबसे दिया उधार"                         रामनरेश साहू--"साहू बन गया जेंटलमैन"                                                                                             योगेश तंतुवय--"बिजुरी से कोतमा तक भारत एक है"                                                                            दीपक दुबे--"बम-अकड़ बमके मै उँगली करू जमके"                                                                                राजेंद्र प्रसाद दिवदी-- "वैसे कुछ नही कहूंगा ज्यादा बोलोगे तो गाली दे दूँगा"                                                                                                                           देव गुप्ता--"हो कोई भी भाषा भाषी हो हम किसी प्रांत के वासी सबसे पहले है भारत वासी"                                             संदीप थावरानी--"मुझे मेरी बीवी से बचाओ"                                                                                         मितिन अग्रवाल--"तुम्हारे पास फेसबुक है गूगल है=मेरे पास काम धन्धा है"                                                संजय गिरी--"मै किसी पार्टी से नही हूँ,पर चुप भी नही रहता हूँ"                                                               अजितेश दिवेदी--"मेरे पापा का नाम तरुण शर्मा है"                                                                               आशीष जैन--"सूरमा भोपाली "                                                                                                              अजय विश्वकर्मा--"मै गायब तो नही"                                                                                                   हर्षवर्धन शर्मा--"आय एम इन लव"                                                                                                      अयाज अली टिंकू+अर्चना त्रिवेदी+नीतू पांडे+रोमेश जैन+ऋतेश जैन +श्रेयांश जैन+अभय विश्वकर्मा+शिवा शर्मा+अरुण भाई ताम्रकार+दीपेश जैन+आशु जैन+...कुछ और====="तुम न जाने किस जहां में खो गए"              ग्रुप एडमिंस-->>मनीष गोयनका--"कितने आदमी थे......"                                                                      आशुतोष अग्रवाल--"तै अपन काम कर हम न सुनप कुछू"                                                                  यशवर्धन शर्मा--"विप्रो इज द सीक्रेट आफं माई एनर्जी"                                                                           अंकुर जैन"बडे"--"पहले सी.ए.कर लेई फेर बतऊप नेतागिरी"                                                                     अंकुर जैन "छोटे"--इन रस्मो को इन कस्मो को मै ना भूलूँगा"                                                                               कोतमा-जमुना टाउन-"हम आपके है कौन यू के हम है कौन"                                                                             प्रस्तुति-कोतमा ग्रुप होली-बोली