ऐसे तो वो बचपन के दिन भी क्या सुहाने थे, बस एक हम थे वो थे और निर्दोष तराने थे, जवानी में दिल की लगी ने कही का न छोडा, यू ही बस ऐसे दिन आने और जाने थे, दिल्लगी का सफर जा रहा था दिल के ही तराने थे, पर वो दिन भी बस मौसम की तरह जाने थे, कटता जा रहा था मौसम का सफर बस उनके सहारे, हो चली थी बस ज़िंदगी की शाम कुछ अंधेरे कुछ उजाले थे, वक्त ने बदला कुछ ऐसा मिज़ाज़ बेदिली हुई कायम, फिर बस वो भी न रहे जिनके हम सहारे थे, एक दूर अंधेरे में कुछ बेनाम से पत्थरो पे लिखा है इक नाम,, बस जलते है दिए कुछ गुमनाम से कहते है वो "मस्ताना"थे....
Tuesday, 4 June 2019
Wednesday, 27 February 2019
राम जन्मभूमि आन्दोलन के बाद जब भाजपा राज्य सरकारे भंग हुई और नए चुनाव हुए तब श्री दिगविजय सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष थे और उन्होंने प्रदेश में सर्वाधिक प्रसिद्द नारा दिया "रामभक्तो जागो-चंदे का हिसाब मांगो" पूरे प्रदेश में उन्होंने कांग्रेस संगठन को पुनर्जीवित किया जिसके तारतम्य में वो पंचायती राज्य सम्मलेन में चचाई (शहडोल-अनुपपुर)आये जहा उनसे पहली मुलाक़ात और उन्हें सुनने का अवसर प्राप्त हुआ,उनकी मेहनत और गुटनिरपेक्ष राजनीति से कांग्रेस सत्ता में वापस आई .
अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में पहले 5 वर्ष १९९३-१९९८ तक उन्होंने शानदार काम किये ,पूरे देश में सबसे पहले पंचायती राज नवीन व्यवस्था को लागू कर पंचायतो के चुनाव कराये और इस पर उन्हें पूरे देश में ही नहीं अंतरास्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति प्राप्त हुयी और यूएन में पुरूस्कार से सम्मानित किया,पंचायती राज के साथ साथ जो पद सृजित हुए उन पर निगाह डाली जाए तो पंचायत सचिव,स्वास्थ्य कर्मी,मलेरिया लिंक वर्कर,शिक्षा गारंटी योजना गुरूजी,शिक्षा कर्मी,आदि और इनसे लाखो बेरोजगार युवको को रोजगार मिला ,भले ही मानदेय वक्ती तौर पर कम रहा हो पर आज वही कर्मी अवश्य ही दिगविजय को याद करते होंगे,सरकारी संसथाओ को जवाबदेह बनाने के लिए लोक सूचना अधिकार बनाया जो कालान्तर में वर्त्तमान सूचना के अधिकार अधिनियम की नीव बना तो स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों पर जनता की नकेल डाली "खाली-कुर्सी-भरी कुर्सी" के चुनाव कराकर और उस चुनाव का पहला प्रयोग अनूपपुर नगरपंचायत अध्यक्ष के लिए ही हुआ जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ही अपदस्थ हुए,अच्छे कार्य करने के कारण जनता ने उन्हें फिर से चुना और उनका दूसरा कार्यकाल जैसे ही प्रारम्भ हुआ अचानक २००० में नए राज्य छग के गठन होने से प्रदेश में बिजली संकट शुरू हो गया हालांकि मध्यप्रदेश में मौजूदा संयंत्रो की क्षमता बढाने के कार्य प्रारम्भ हुए लेकिन तब तक तक देर हो चुकी थी,वर्ष १९९८ से २००३ तक के कार्यकाल में केंद्र में एनडीए सरकार थी और केंद्र सरकार ने गैर एनडीए राज्य सरकारो को लगभग ३० प्रतिशत तक कम केन्द्रीय आर्थिक अनुदान दिया जिसने कृषि,खनिज और वनोपज पर आधारित राज्य की कमर तोड़ दी (2 वरिष्ठ अर्थशास्त्रियो द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट जो संक्षिप्त रूप से श्री सुनील जैन द्वारा बिजनेश स्टैण्डर्ड के "वोट वाजपेयी" १६/०२/२००४ लेख में प्रकाशित की गई है) और जिसे कांग्रेस का व्यक्तिवादी कमजोर संगठन जनता तक नहीं पहुचा सका साथ ही उस समय केंद्र सरकार के विरुद्ध राज्य सरकारों द्वारा आन्दोलन या प्रदर्शन किये जाने की परम्परा भी नहीं थी जिससे २००३ में भाजपा ने कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर दिया,दिगविजय सिंहजी ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ सदा कडा रूख अपनाया था और सिमी तथा बजरंग दल दोनों को प्रतिबंधित किया था जब बजरंग दल को प्रतिबंधित किया,तभी का दिलचस्प वाकया याद आता है ,बजरंग दल पर प्रतिबन्ध से नाराज विहिप ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने चढ़ाई की तो भोपाल प्रवेश करने वाली सभी सड़को पर भंडारों का सरकारी आयोजन किया गया और सीएम आवास पहुचने साधू संतो के पैर धोकर उन्हें वास्तविक स्थिति से परिचय कराया और विहिप का आन्दोलन वही थम गया,सत्ताच्युत होने के बाद दिगविजय सिंह ने 10 साल तक कोई पद न लेने और चुनाव न लड़ने की सौगंध खाई जिसे अक्षरशः पूरा किया लेकिन राजनीति में वो विरोधियो पर अपने कटीले प्रहारों से सदा खबरों में बने रहे ,कोई भी राजनैतिक कार्यकर्ता दिगविजय सिंहजी की कार्यक्षमता पर रस्क कर सकता है जितने सक्रीय वो आज है शायद ही कोई प्रौढ़ नेता इतना जीवंत हो.दिग्विजय सिंहजी जब बोलते है तो वो ख़बर बन जाती है,वो जो भी बात कहते है मय सबूत के कहते है,जब उन्होंने ने कहा कि "मेरी हेमंत करकरेजी से मौत के थोडा पहले बात हुई थी" तो मीडिया/विपक्ष और उनकी ही पार्टी ने उनका खूब मजाक उड़ाया था लेकिन जब उन्होंने काल डिटेल पेश की तो सबकी बोलती बंद हो गई,जब ठाकरे, बिहारी भाइयों पर कहर बरसा रहे थे उन्हें मुंबई जाने पर पीटा जां रहा था,लालू यादव के छठ पूजा को नही होने दिया तब दिग्गी ने ठाकरे परिवार के बिहार से माइग्रेट होकर आने का तथ्य उजागर किया तो ठाकरे ने उन्हें अँगरेजों का मुखबिर होने की बात कही तब दिग्गी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि "मै सबूत पेश कर रहा हूँ यदि ठाकरे में दम है तो मेरे खिलाफ सबूत बताये" और उन्होंने ठाकरे परिवार के वंशज द्वारा लिखी गई वंशावली(किताब) पेश की ठाकरे बन्धु आज तक दुबारा उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत नही जुटा पाये,अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सवालों की सूची जारी की और कहा कि "ये सोनियाजी के पास रास्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाने आए थे न बनाने पर आज विरोध कर रहे है" जवाब आज तक नदारद है और केजरीवाल यहा वहा भागते फिरे,मोदी के द्वारा इमेज बिल्डिंग के लिए हर वर्ष 305 करोड़ रुपये अमेरिकी एजेन्सी एपको द्वारा खर्च किए जाने की पोल भी खोली,व्यापम घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट तक सबसे लम्बी लड़ाई लड़ी.
वर्ष २०१८ में जैसे फिर इतिहास खुद को दोहराने जा रहा था जो सच भी हुआ ,दिगविजय सिंह जी की नर्मदा यात्रा ने मृत कांग्रेस में जैसे जान फूंक दी,उन्हें समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया जिसके तहत उन्होंने प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और नेताओं को समन्वयित किया और कांग्रेस फिर से सत्ता में आई अगर सच कहू तो वर्त्तमान सरकार में दिगविजय सिंह का अक्श साफ़ साफ़ दिखाई देता है,उनके जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाये और अपेक्षा की वो कांग्रेस नेताओं के दिमाग में सत्ता का नशा इतना न चढने दे की उन्हें आम कार्यकर्ता दिखना ही बंद हो जाए,एक आम कार्यकर्ता आपके जैसे व्यक्तित्व को क्या उपहार दे सकता है वो तो आपसे सदा मांगेगा ही की आप सदा सत्ता और आम कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करते रहे, राजनीति में सत्य बोलने वाले सबकी नजर से उतरे रहते है और झूट्ठे लोग आँख का तारा, आप रास्ट्रीय राजनीति में मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर रहे है ,हमे आप पर गर्व है..."दिग्गी नही दिलेर है एम.पी.का शेर है"
(तसवीर २०१७ शहडोल लोकसभा उपचुनाव के समय हुए उनके कोतमा दौरे की है और एकमात्र यही तसवीर थी जिसमे मै वरिस्थ नेताओं के आशीर्वाद से शामिल रह पाया था )

Saturday, 16 June 2018
महाराणा प्रताप और अकबर धर्मयुद्ध नही राजयुद्ध
वीर योद्धा महाराणा प्रतापजी का जन्म 9 मई को तथा मृत्यु 29 जनवरी को हुई,उनका राजतिलक 18 फरवरी को हुआ,अकबर और राणा की सेनाओं के बीच प्रसिद्ध हल्दीघाटी का युद्ध भी 18 जून को हुआ,चूंकि 16 जून को ईद है इसलिए 15 जून को योगी आदित्यनाथ ने जब बताया की अकबर से ज्यादा महाराणा प्रताप महान थे तो इसमें महानता बताने की बजाय राजनैतिक कुटिलता झलकी,शोसल मीडिया पर देशभक्त पार्टी के शोसल मीडिया पोस्ट इसके पीछे की शरारत को बेपर्दा कर रहे है,इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ और उनके कागजी वीर ये भूल जाते है कि महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति वीर हकीम खां सूर थे जब हल्दी घाटी का युद्ध प्रारम्भ हुआ तो हकीम खान सेना का नेतृत्व करते हुए मुगल सेना पर इस बुरी तरह टूटे की मुगल सेना को 5 कोश पीछे हटना पड़ा था,तब मुगल सेना के 100 से ज्यादा सैनिकों ने योजना बनाकर अकेले हकीम को घेर लिया था जिनमे कई हकीम के हाथों मारे गए और घायल तो सब हुए थे,लड़ते लड़ते हकीम जब मारे गए तब भी तलवार उनके हाथ मे थी और उन्हें तलवार के साथ ही दफनाया गया था उनकी मौत के बाद ही मुगल जीत सके थे,मेरे कहने का आशय ये है कि राणा और अकबर के बीच की लड़ाई धर्म की न होकर राजपाट की थी याद रखने वाली बात है कि अकबर के पिता हुमायु की मौत बचपन मे होने के कारण राजा मानसिंह ने बली सरपरस्त के रूप में बालिग होने तक मुगल सल्तनत पर अकबर के 14 साल पूरे होने तक अप्रत्यक्ष रूप से राज किया था,हकीम खान और राजा मानसिंह में आप हिदू मुस्लिम देखेंगे या इंसानियत और वफादारी यह आप पर निर्भर है बहरहाल ये सब ऐतिहासिक तथ्य है जिन्हें आप तोड़ मरोड़ सकते है लेकिन मिटा नही सकते।राखी पर बताऊंगा कि वो कौन सी राजपूत महारानी थी जिसने हुमायूं को राखी भेज कर मदद के लिये बुलाया था और कैसे हुमायूं ने बहन की लाज बचाई थी और कैसे रक्षाबंधन का अरबी शब्द राखी प्रचलन में आया!!
1 बार फिर सबको ईद मुबारक☺️☺️
1 बार फिर सबको ईद मुबारक☺️☺️
Wednesday, 1 March 2017
सभी महानुभाव उस लड़की गुरमेहर कौर के पिछले साल के वीडियो को देखे आपको कुछ भी गलत नहीं लगेगा,उसने युद्ध की विभीषका और शान्ति बहाली की अपील की थी,खैर उस वीडियो को ट्रोल सहवाग की टिप्पणी के बाद तब किया गया जब वो आरएसएस के छात्र संगठन के खिलाफ बोली मतलब उसके शब्द तब ही गलत हुए जब उसने सर्वशक्तिमानो के खिलाफ बोला,हालांकि सहवाग अब सफाई दे चुके है,लेकिन अभिनेत्री स्वरा का हालिया ट्वीट पर गौर फरमाएं "मैंने चुनाव में भाजपा के खिलाफ बोला था तबसे मुझे हर सुबह ट्वीटर पर गालिया मिलती है'
अमिताभ ने कहा कि मैं इस बारे में क्या सोचता हूं ये मेरे निजी विचार है इन्हें ज़ाहिर करूंगा तो वो सार्वजनिक हो जाएंगे" मतलब शक्तिमान लोग भी सत्ता और उनसे जुड़े लोगो के खिलाफ बोलने से डरते है,यदि लोग सरकार का विरोध नहीं करेंगे तो सरकार की कमियां कैसे सामने आएगी।
सहवाग साहब अगर क्रिकेट मैच नहीं होता तो आप रन ही न बना पाते वैसे ही सम्बन्ध सामान्य होते और युद्ध न होता तो सैनिक शहीद न होते,
बहुत से लोगो को याद होगा और मुझे भी बर्लिन की गिरती दीवार के दृश्य याद है।
बहरहाल इतना ही की लोगो को बोलने दीजिये और अगर आप उनसे सहमत नहीं तो बिलकुल आप भी बोलिये लेकिन किसी को ग्रुप बनाकर ट्रोल करेंगे तो ध्यान रखिए सत्ता क्षण भंगुर है आज आपको फल नहीं मिल रहा कल जब आप चिल्लायेंगे तो लोग आपके ही पुराने ट्वीट दिखाकर आपके पाप याद दिलाएंगे।और आखिर में फैज़ का शेर जो उन्होंने आज़ादी के मतवालों के लिए लिखा था जो आज भी प्रासंगिक है।
बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे,
बोल ज़बाँ अब तक तेरी है!
बोल कि सच ज़िंदा है अब तक,
बोल जो कुछ कहना है कह ले!
~फ़ैज़ अहमद फ़ैज़~

Monday, 12 December 2016
युवक कौन है
बुजर्गो की पहचान बुद्धि है उम्र नहीं,उसी तरह जवानी की पहचान उम्र नहीं कुछ और है,हम उसे युवक नहीं कहते जिसकी उम्र १८ से २५ वर्ष हो,जो सर से पैर तक फैशन में सजा हुआ विलासिता का दास,जरूरतों का दास खर्च के गधे को बाबा कहने को तैयार हो,वह न जवान है न बूढा, वह युवक है ?जिससे न जाति का उपचार न देश का भला हो सकता है,हम जवान या युवक उसे कहते है जो बीस का हो का हो या चार बीस का पर हो हिम्मत का धनी, दिल का मर्द,आन पर मर जाय पर किसी का एहसान न ले,सिर कटा दे पर झुकाये नहीं,आफतो से घबराये नहीं बल्कि उनमे कूद पड़े,नदी के किनारे नाव के इंतजार में खड़ा न हो बल्कि उछलती लहरो पर सवार हो जाए,कठिनाईया ना हो तो उनकी सृस्टि करे,जो सन्तोष को संतोष समझे विश्राम को विष का प्याला,जिसे संघर्ष में विजय का आनंद प्राप्त हो,परिश्रम में सफलता या उल्लास,युवक वह है जो अपने ऊपर असीम विश्वास रखता हो,जो अकेला चना होकर भी भाड़ फोड़ डालने की हिम्मत रखे,जो उपासना करे तो शक्ति की,आराधना करे तो स्फूर्ति की,जिनकी नाड़ियो में रक्त की जगह आकांछा हो,ह्रदय में प्राण की जगह अशांति,जो रूढ़ियों का शत्रु और परिपाटी का नाशक हो,जो पाखण्ड पीछे हाथ धोकर पङ जाए और जब तक नामोनिशान न मिटा दे चैन न ले।
युवक वह है जिस पर सदैव कोई न कोई धुन सवार रहती है, अगर नमाज़ पढने की बारी आये तो ऐसा कि अल्लाह के रूबरू हो जाय,पूजा करे तो जैसे ईश्वर खोज ही डाले,सोने पर आये तो दोपहर दिन की खबर ली,खेलने पर आये तो रात आँखों में कट गई,किसी से दोस्ती हुई तो प्राण तक निछावर कर दिए,दुश्मनी हुई तो खून के प्यासे हो गए,युवक जो काम करता है वह उत्साह से उमंग से,दिलोजान से,बेदिली से दुवधे में पडकर वह कोई काम नहीं करता, युवक वह है जिसे कल की चिंता नहीं सताती जो आज में मगन रहता है,कल को कल पर छोडता है,जिसके जीवन में सभी दिन आज है,कल का कही अस्तित्व ही नहीं,जिसके जीवन का सार है,उमंग!उमंग!उमंग!
हिंदी साहित्य की क्लास में अचानक प्रोफ़ेसर श्री गंगा प्रसाद द्विवेदीजी ने छात्रों से पूछा बताओ युवा कौन?कई उत्तर आये हम साहित्य के विद्यार्थी न थे सो घर पे लिख के उन्हें दिखाया और उन्होंने प्यार से चपत लगा कर कहा "तुम्हे साहित्य लेकर पढना था" और आख़िरी लाईन जोड़ कर उमंग से पूरा कर दिया।।
Monday, 31 October 2016
समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे!!
1991 के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था की भाजपा और संघ से लड़ पाना बहुत मुश्किल है ये मुखौटा पहन कर सामने आते है अभी राम का पहना हुआ है अगर आप भाजपा का विरोध करेंगे तो लोगो को ऐसा महसूस होगा की राम का विरोध किया जां रहा है,समय के साथ राव साहब की बात सच साबित हुई,रामजन्मभूमि मामला 1950 से कोर्ट में लंबित था और उस पर फैसला भी आया 2011 में जो अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है फिर क्यो हजारों लोग दंगों में मारे गए क्यो लोगो की भावनाओं से खेला गया,
ठीक उसी प्रकार अभी भाजपा ने सेना का मुखौटा पहना हुआ है,सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना ने लांच पैड पर हमला कर नस्ट करने की बात कही और कितने दुश्मन सैनिक मारे संख्या नही बताई लेकिन मीडिया रिपोर्ट भिन्न आने पर सवाल तो उठने स्वाभाविक थे सो उठे बस इसे सेना पर अविश्वाश मानकर घटिया और ओछे स्तर की बयानबाजी होने लगी की अपने माँ बाप के सुहागरात का वीडियो दिखाऊँ,पढे लिखे अनपढ़ और ज़ाहिलो को ये पता नही है की डीएनए टेस्ट भी होता है इसके लिए,
सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी होती रही है लेकिन उसे स्वीकार नही किया जाता था कि अनतररास्ट्रीय स्तर पर हमे कहना होता था कि हमारे साथ दुश्मन देश ग़लत कर रहा है,पहले पाकिस्तान चिल्लाता था की भारत हमारे साथ ग़लत कर रहा है और हम मुस्कुरा कर कहते थे हम शान्ति पसंद करते है,पहले हम वैश्विक समर्थन पाने के लिए अपने अभियान छिपाते थे लेकिन अबकी बार उल्टा हो रहा है इसीलिये हमारे कई निकट सहयोगी हमसे हाल के वर्षो में हमसे दूर् हुए है,और इन सब मुद्दों को उठाना देशद्रोह है,
जबकि ना इन्हे राम से मतलब है न सेना से ये सिर्फ़ मुखौटे लगाते है जो समय के साथ बदलते है,जेके चुनाव के पहले धारा 370 अब गायब,अफजल गुरू को ऐलानिया शहीद का दर्ज़ा और बाप बेटी की सरकार से गठबंधन,बिहार का रुप बदल देने के वादे अब वहा से भी गायब,नागा विद्रोहियों से समझौता,लिट्टे के आतंकवादियों को मान्यता देने वालों से तमिलनाडु में समझौता,इंदिरा हत्याकांड मे शामिल आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देने वालों से पंजाब में समझौता,अब यूपी चुनाव के लिए समान नागरिक संहिता और राम संग्रहालय के मुखौटे लगाए गए है जिन्हें यूज एंड थ्रो करना विगत की भांति अवश्यंभावी है,
लोकतंत्र और परिपक्व होगा और इनके मुखौटे उतारेंगे फिलहाल कट्टरपंथ हावी है जिसका चरम पर पहुँचना अभी बाकी है,ये लड़ाई दक्षिणपंथ और वामपंथ की है जिसका नुकसान केंद्रीयकृत विचारधारा को पता नही कब तक उठाना होगा..वक्त लगेगा पर सच सामने आयेगा जरूर..वैसे संघ के विचारक गोविंदाचार्य को यह कहने पर पार्टी से बाहर किया गया था की वाजपेयी तो पार्टी के मुखौटे है जो अब तक वापस नही हुए है क्योकि समय बदला और समय के साथ बदले मुखौटे..!!

Saturday, 29 October 2016
"मरे दलपत 200 करोड़ के"
काँग्रेस विरोधी लहर जिसे लोग मोदी लहर का नाम भी देते है लेकिन मै उसे सत्ता विरोधी लहर ही कहूँगा,लंबे समय तक चलनें वाली सरकारें अरुचि पैदा करती है,बहरहाल दलपत सिंह लंबे अन्तर से चुनाव जीते,इसके पहले भी 1977 और 1989 की लहर में चुनाव जीत चुके थे 2004 का चुनाव अपवाद रहा और 2009 में पार्टी ने उन्हें टिकट नही दी, भाजपा अपनी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने का जश्न मना ही रही थी तभी 1 जून को उनका निधन हो गया,इन 2 वर्षो में उनकी ओर से जनता के लिए गिनाई जा सकने वाली कोई उपलब्धि खाते में नही थी,उनके निधन होने पर प्रधानमंत्री महोदय की ओर से ट्वीट आया लेकिन समर्थकों ने तो हद ही कर दी जब अशोक सिंघलजी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तसवीर जो 2011 की थी को दलपत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया और उन्हें आधार बनाते हुए कुछ स्थानीय समाचार पत्रों ने भी उस पिक को प्रमुखता से प्रकाशित किया.
अचानक भाजपा को शहडोल और यहा के लोगो की याद आई,सीएम साहब उनके घर पहुचे और रातोरात लगभग 10 किमी की सड़क सिमेंटेड हो गई,जो मेडिकल कालेज शहडोल 2006 में शिलान्यास होने के बाद ईंट गारा का इंतज़ार कर रहा था अचानक वहा खुदाई का काम दिखावे के लिए ही सही चालू हो गया,आनन फानन में घोषणाओ की झडी चिर परिचित अंदाज़ में "ये दैंगे-वो दैंगे" चालू हो गया,विधानसभा के अनुपूरक बजट में शहडोल के लिए 200 करोड़ पास किए गए,ये मन्त्री वो मन्त्री और इतने प्रकार के मन्त्री घूमने लगे जितने शायद कभी विभागों के नाम भी याद न रहे होंगे.
होने वाली घोषणाओं के पूर्ण होने की बात अभी भविश्य में है लेकिन जनता को लुभाने का निर्लज्ज दौर चल रहा है.लेकिन शिवराज का पिछला रिकार्ड बताता है थोक में होने वाली घोषणाओं में से 10 प्रतिशत भी पूरी हो जाए तो वो अपना ही रिकार्ड तोड़ देंगे.
ज्ञान सिंह जो वर्तमान में मैदान में है उन्होंने 1996 और 98 में जीत हासिल की लेकिन 2004 में उनकी टिकट काट दी गई क्योकि वो एक सांसद के रुप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति भी दर्ज न करा सके थे,काँग्रेस की ओर से स्व.दलबीर सिंह जी और पूर्व सांसद श्रीमती राजेश नंदिनी सिंह की पुत्री हेमाद्री मैदान में है जिन पर वंशवाद का आरोप लगाया जा रहा है या ये कि उनके पिता ज्ञान सिंह से नही जीत पाये वो क्या जीतेंगी लेकिन ज्ञान सिंह इस शर्त पर लडने को तैयार हुए है कि अगर वो जीते तो उनकी खाली शीट से उनका लडका चुनाव लड़ेगा और उसे मन्त्री बनाया जायेगा, यही आरोप लगाने वाले लोग उनके पीछॆ पीछॆ चिरौरी करते फिर रहे थे कि वो (हेमाद्री) भाजपा से लड़ ले,अहंकार में डूबे मदमश्त नेताओं को ये नही पता की माँ नर्मदा में पिछले बरसो बहुत पानी बह चुका है,जिस जनता को ये पिछले 2 सालों में भूल चुके थे अचानक वही जनता उन्हें शहद में डूबी नजर आने लगीं
ये अफवाहें भी उडाई जा रही है कि भाजपा की बहुमत से 1 शीट कम है और अगर 1 शीट आ गई तो काँग्रेस लीडर आफं अपोजीशन बना लेगी उन्हें ये जानना जरूरी है की बीजेपी पूर्ण बहुमत में है और काँग्रेस की 45 शीटे है जो 46 होंगी और जरूरी संख्या है 55 कुल 547 शीटों का 10 प्रतिशत.
इस उपचुनाव से कोई परिवर्तन नही होने वाला लेकिन समय निकलने पर जनता को भूल जाने वालों के लिए अगर भाजपा हारती है तो ये एक अच्छा सबक होगा और कोई नेता फिर कभी ऐसा नही कर पायेगा,कुल मिलकर ये चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू सिद्ध होने वाला है जो उन्हें तुलसी दास का ज्ञान भी देगा कि "दुःख में सुमिरन सब करै सुख में करै न कोय,जो सुख में सुमिरन करे को दुःख काहे को होय"
जिस तरह का उपेच्छित व्यवहार सता पक्ष ने इस क्षेत्र के साथ किया है उसे देख् कर तो ऐसा लगता है कि हर साल उपचुनाव हो इसी बहाने काम तो होंगे..
जो कहते है ज्ञानसिंह आज तक कोई चुनाव नही हारे उन्हें 1984 के चुनाव परिणाम को नही भूलना चाहिये जब भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह को स्व.दलबीर सिंह जी ने 53322 वोट से हराया था,हां 1996 और 98 के परिणाम उनके पक्ष में रहे सो इस बार बेटी का बदला भी पूरा होगा,
स्व.दलपत सिंह जी जीते जी जनता का भला न कर सके कम से कम मरने के बाद तो वो काम आए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि..

Subscribe to:
Posts (Atom)