वक्त की भी अजब सी कहानी है समझो तो आँसू देखो तो पानी है,सितम ये ना है कि हम बेबस है दर्द ये है कि हाथों में कलम की रवानी है,हजारों साल से चली आ रही है ये दास्ताँ,कलम की जबानी फिर से सुनानी है,सुनते थे था सिकंदर इस जहां में ब्रूटस की धार फिर से दिखानी है,आज बेबस है "मस्ताना" मासूमो के रुख पर, देखेगा जहां इस किस्से को और यही बस आखिरी कहानी है..........राजेश मस्ताना
Monday, 23 July 2012
Saturday, 14 July 2012
बूँदों ने कहर ढा दिया
सावन की घटा ने समझा के बुझ जायेंगे शामो के चराग,यादों की गर्म चादर पे बूँदों ने कहर ढा दिया, वो बहती कश्ती पानी में इस दिल का मचलना याद आया, इठला के चलना याद आया उन नजरों का गिरना याद आया, वो आँगन के बहते धारे थे वो नदी किनारे सारे थे,वो साहिल पे गिरना याद आया हाथों का सहारा याद आया, फिर कहो ग़ज़ल मै क्या कहता जुम्बिश-ए-कलम से याद आया,बस ऐसी ही शामें-जुलाई थी "मस्ताना" कही पे खो आया.................................राजेश मस्ताना
Thursday, 12 July 2012
मंज़िल-ए-"मस्ताना"
इन दूरियों ने भी ये क्या सितम ढाया है,जितना दूर् गए तुम उतना ही पास पाया है, जब भी लगा के पास कोई आया है,वो तुम न थी बस मेरा ही साया है, दिल की धड़कनों ने जब भी कभी तडपाया है,यु लगा के जैसे फिर से तुम्हे पाया है, ये ज़िन्दगी यु ही कट जाती तो भी कम न था,तेरी रहगुज़र ही बस मंज़िल-ए-"मस्ताना" है.
Wednesday, 11 July 2012
ये उलझने........
ये उलझने फिर से आ चली है दिल के कोने में, यादों के साये भी दफना चुके थे हम, है वही सिलवटें फिर से रूह-सियाह में कैसे, अल्फाज़ो की रवानी को चाक कर चुके थे हम, वो सुलगती है फिर से बरसात की रातें कैसे, बारिश की बूँदों को तो झटक चुके थे हम, आज ये फिर आँखें हुई है नम क्यू इस तरह, दिल की राहो को जब "मस्ताना" बदल चुके थे हम,
Saturday, 9 June 2012
ग़ज़ल सी "मस्ताना" वो,
अन्धेरी ऐसी ही इक रात थी वो, मै था और बस तन्हाई थी वो, शमाँ जली थी फिर से रात भर,मेरे हाल पे तमाशाई थी वो, यादों के धुंधले साये मचल रहे थे,दिल पर मक़्तल सी छाई थी वो, रोज़ कहती दिल की बातें बहकी सी,गर बढ़ाया हाथ तो हवा सी जाती थी वो, फिर भी हसरते-विशाल में जी रहा था,एक बिछड़ा हुआ साया थी वो, दिल की धड़कन बेलौस मचलती थी,रातों को करता रहा ग़ज़ल सी "मस्ताना" वो,
Sunday, 3 June 2012
बस जलते है दिए कुछ गुमनाम से कहते है वो "मस्ताना"थे...
ऐसे तो वो बचपन के दिन भी क्या सुहाने थे, बस एक हम थे वो थे और निर्दोष तराने थे, जवानी में दिल की लगी ने कही का न छोडा, यू ही बस ऐसे दिन आने और जाने थे, दिल्लगी का सफर जा रहा था दिल के ही तराने थे, पर वो दिन भी बस मौसम की तरह जाने थे, कटता जा रहा था मौसम का सफर बस उनके सहारे, हो चली थी बस ज़िंदगी की शाम कुछ अंधेरे कुछ उजाले थे, वक्त ने बदला कुछ ऐसा मिज़ाज़ बेदिली हुई कायम, फिर बस वो भी न रहे जिनके हम सहारे थे, एक दूर अंधेरे में कुछ बेनाम से पत्थरो पे लिखा है इक नाम,, बस जलते है दिए कुछ गुमनाम से कहते है वो "मस्ताना"थे....
Saturday, 2 June 2012
न एक पल भी आराम मिला "मस्ताना" तडफता ही रहा,
शाम से ही हुआ फिर से ये दिल दीवाना क्यू है, रात का मंज़र है मुसल्सल ये आवारगी क्यू है, यू तो कई बरस बीते तेरे दर पे निगाह फेरें हुए, आज फिर से तेरे कदमो की आहट का बहाना क्यू है, फिर गई वो मई की रातें जो तडफाती कम सताती ज्यादा थी, ये गर्म हवाओं के झोंके उन दिनों की याद दिलाते क्यू है,
के फिर वही तमन्ना है बारिश में भीगने की तुम संग, जब तुमको याद नही तो तुम्हारी यादें सताती क्यू है, न एक पल भी आराम मिला "मस्ताना" तडफता ही रहा, इक बेवफ़ा के इश्क में दिल का ये सुकून जाता क्यू है..
Subscribe to:
Posts (Atom)

